Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिल सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जून 2026 13:11 IST
ख़ास बातें
  • आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 एक्सटर्नल डिस्प्ले मिल सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 की जगह ले सकता है। 

अगले महीने इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z Fold 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इसमें इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe ने बताया है कि Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की अनफोल्ड करने पर थिकनेस लगभग 4.1 mm की होगी। 

आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का साइज और डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 7 के समान हो सकता है। अगले महीने लंदन में होने वाले सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को Samsung Galaxy Z Fold 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिल सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस वर्ष फरवरी में लॉन्च हुई सैमसंग की स्मार्टफोन सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च के शुरुआती छह सप्ताह में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक रही है।  इसके साथ ही सैमसंग की कुल स्मार्टफोन्स सेल्स में भी Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च की शुरुआती अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lightweight design and super thin profile
  • Fantastic displays
  • Top-notch performance
  • Excellent primary camera
  • Launches with One UI 8 based on Android 16 out of the box (and gets extended software support)
  • Bad
  • Charging speed capped at 25W
  • Battery life could have been better
  • No S Pen support
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.50 इंच

Cover Resolution

2520x1080 पिक्सल

डिस्प्ले

8.00 इंच

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1968x2184 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.