Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 में 12 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 15:25 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है

यह भारत में पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 की जगह ले सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Samsung Galaxy Z Fold 8, Samsung Galaxy Z Flip 8 और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ahmed Qwaider ने बताया है कि Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच QHD+ आउटर स्क्रीन समान रिफ्रेश रेट के साथ होगी। Samsung Galaxy Z Fold 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। सैमसंग के इस महीने होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 4,800 mAh की बैटरी सुपर फास्ट चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

भारत में पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच QXGA+ डायनैमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले (1,856 x 2,160 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 374 की ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ डायनैमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले  (1,080 x 2,520 पिक्सल्स) है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।Samsung Galaxy Z Fold 7 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,400 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.