Samsung Galaxy Z Fold 7 की रियल लाइफ इमेज लीक, 200MP मेन कैमरा से होगा लैस!

फोन जुलाई की शुरुआत में मार्केट के अंदर दस्तक दे सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 की रियल लाइफ इमेज लीक, 200MP मेन कैमरा से होगा लैस!

Photo Credit: X/@TechKard

Galaxy Z Fold 7 की रियल लाइफ इमेज लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है।

ख़ास बातें
  • फोल्डेबल फोन की एक रियल लाइफ इमेज लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक
  • लीक हुई इमेज में फोन का रियर डिजाइन दिख रहा है
  • फोन के अंदर पुराने मॉडल से मिलता जुलता वर्टीकल ट्रिपल कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 7 मार्केट में कुछ दिनों में लॉन्च होने वाला है। फोन के लिए कयास है कि यह जुलाई की शुरुआत में मार्केट के अंदर दस्तक दे सकता है। फोल्डेबल फोन की एक रियल लाइफ इमेज लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है जिसने फैंस के मन में फोन को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। लीक हुई इमेज में फोन का रियर डिजाइन दिख रहा है। खासतौर पर कैमरा मॉड्यूल के बारे में काफी कुछ पता चलता है। आइए विस्तार से आपको बताते हैं।  

Galaxy Z Fold 7 की रियल लाइफ इमेज लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। यह इमेज चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की गई थी जो कि खबर लिखे जाने तक हट चुकी थी। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुई फोटो में फोन के अंदर पुराने मॉडल से मिलता जुलता वर्टीकल ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आता है। देखने पर ऐसा लगता है कि यह फोन की डमी यूनिट भी हो सकती है। 

फोन की फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें 200MP का मेन सेंसर होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि Galaxy Z Fold 6 में कंपनी 50MP ISOCELL GN3 (1/1.57″) सेंसर इस्तेमाल करती है जो कि Samsung के 200MP सेंसर से साइज में काफी छोटा है। सैमसंग का 200MP सेंसर 1/1.3 इंच का है। लीक हुई इमेज में कैमरा आइलैंड चौड़ा नजर आ रहा है और फ्लैश नीचे की ओर प्लेस किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन के अंदर बड़ा कैमरा सेंसर हो सकता है। 

Galaxy Z Fold 7 के अन्य लीक हुए स्पेसिफिकेशंस कहते हैं कि यह अनफोल्डेड स्थिति में 158.4 x 143.1 x 3.9mm डाइमेंशन के साथ होगा। 3.9mm की मोटाई इसे Oppo Find N5 से भी पतला बनाती है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 12 जीबी रैम होगी और 4400mAh की बैटरी हो सकती है। भीतरी डिस्प्ले पर बेजल्स और पतले हो सकते हैं। Galaxy Z Flip 7 को देखें तो कंपनी अधिकतर मार्केट्स में Exynos 2500 का इस्तेमाल कर सकती है। जबकि Snapdragon 8 Elite को नॉर्थ अमेरिका और चीनी मार्केट के लिए रिजर्व कर सकती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • कमियां
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
Cover Display6.30 इंच
Cover Resolution968x2376 पिक्सल
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1856x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »