Samsung Galaxy Z Fold 6 vs Oppo Find N5: जानें 2025 में कौन रहेगा बेस्ट फोल्डेबल फोन

Oppo बाजार में Oppo Find N5 को कल यानी कि 20 फरवरी, 2025 में लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 में 8.12 इंच की LTPO3 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Oppo Find N5 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Oppo Find N5 में 5,600mAh की बैटरी दी जाएगी।

Oppo Find N5 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा।

Photo Credit: Oppo

Oppo बाजार में Oppo Find N5 को कल यानी कि 20 फरवरी, 2025 में लॉन्च करने वाला है। बाजार में Oppo Find N5 की टक्कर मौजूदा फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 से होगी। Samsung Galaxy Z Fold6 में 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X एक्सटरनल डिस्प्ले है। जबकि Oppo Find N5 में 8.12 इंच की LTPO3 OLED डिस्प्ले दी जाएगी। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 6 और Oppo Find N5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 6 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,76,999 रुपये और 12GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,00,999 रुपये है। वहीं Oppo Find N5 बाजार में $1600 (लगभग 1,39,007 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। Find N5 कल यानी कि 20 फरवरी, 2025 को बाजार में पेश होगा।

डिस्प्ले
Samsung Galaxy Z Fold6 में 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X एक्सटरनल डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 968x2376 पिक्सल और 410ppi पिक्सल डेंसिटी है। वहीं इंटरनल में 7.6 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 374ppi पिक्सल डेंसिटी है। वहीं Oppo Find N5 में 8.12 इंच की LTPO3 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2268x2440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं 6.6 इंच की LTPO3 OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Advertisement

प्रोसेसर
Samsung Galaxy Z Fold 6 में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo Find N5 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy Z Fold 6 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Samsung One UI 6.1.1 पर चलता है। वहीं Oppo Find N5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा।
Advertisement

रैम और स्टोरेज
Samsung Galaxy Z Fold 6 में 12GB RAM के साथ 256GB/512GB/1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं Oppo Find N5 में 16GB RAM और 256GB/512GB/1TB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy Z Fold 6 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Oppo Find N5 में 5,600mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy Z Fold 6 के रियर में ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और एफ/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और एफ/2.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
जबकि Oppo Find N5 के रियर में एफ/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.6 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Samsung Galaxy Z Fold 6 में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और NFC शामिल है। वहीं Oppo Find N5 में 3.5mm जैक, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, GLONASS (G1), एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट होगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.