Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 की भारत में बिक्री शुरू, जानें प्राइस, डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 1,54,999 रुपये है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 19:03 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने Galaxy Unpacked इवेंट में ये स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए थे
  • इन्हें Cream, Icy Blue और Phantom Black कलर्स में खरीदा जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इन स्मार्टफोन्स को Amazon, Flipkart, Samsung और रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की भारत में शुक्रवार से बिक्री शुरू हो गई। Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को पिछले महीने कंपनी ने Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया था। इनकी मैन्युफैक्चरिंग सैमसंग की उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में होगी। 

Samsung Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 1,54,999 रुपये है। इसके अलावा 512 GB और 1 TB का प्राइस क्रमशः 1,64,999 रुपये और 1,84,999 रुपये का है। इन्हें Cream, Icy Blue और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये और 8 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट का 1.09,999 रुपये है। इन स्मार्टफोन्स को  Amazon, Flipkart, Samsung और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। Amazon से खरीदने पर Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 पर क्रमशः 9,000 रुपये और 7,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से इन स्मार्टफोन्स को खरीदने पर 8,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 

मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक की होगी। सैमसंग को उम्मीद है कि नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स देश में सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में उसे आधी हिस्सेदारी करने में मददगार होंगे। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple टॉप पर है। 

सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 1,000 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) से अधिक के स्मार्टफोन्स होते हैं। हाल ही में Samsung Electronics के प्रेसिडेंट और मोबाइल एक्सपीरिएंस बिजनेस के हेड, T M Roh ने कहा था कि Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ कंपनी का लक्ष्य सुपर प्रीमियम सेगमेंट में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का है। इस सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत की है। कंपनी की 45,000 रुपये से अधिक प्राइस वाली अल्ट्रा प्रीमियम कैटेगरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर हिस्सेदारी 247 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, इस कैटेगरी में एपल 62 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.