Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 फोन भारत में 20 अगस्त को हो सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को लेकर टीज़ किया गया है कि यह भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होंगे। कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ कॉलेब्रेशन किया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 अगस्त 2021 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 3 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • Samsung Galaxy Z Flip 3 दो कैमरे के साथ आया है
  • यह दोनों फोल्डेबल फोन 11 अगस्त को लॉन्च किए गए थे
Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को लेकर टीज़ किया गया है कि यह भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होंगे। कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ कॉलेब्रेशन किया है। Samsung ने स्मार्टफोन लॉन्च की तारीख को आलिया भट्ट के साथ ट्विटर पर हुई बातचीत के दौरान टीज़ किया, हालांकि कंपनी ने फिलहाल सटिक तारीख का उल्लेख नहीं किया है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड और गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 स्मार्टफोन को ग्लोबली 11 अगस्त को Samsung Galaxy Buds 2 और Samsung Galaxy Watch 4 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया गया था।

Samsung India ने Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन लॉन्च की तारीख को ट्विटर के माध्यम से आलिया भट्ट के साथ हुई बातचीत के दौरान टीज़ किया है। आलिया भट्ट को टैग किए ट्वीट में कहा गया है "हम #TeamGalaxy में आपका स्वागत करते हैं। 20 अगस्त को एक स्पेशल डिलीवरी आ रही है। अनफोल्ड करें और अपना फोल्डेबल चुनें! (अनुवाद)" ट्वीट में साफतौर पर यह नहीं कहा गया है कि 20 अगस्त लॉन्च तारीख है, लेकिन हो सकता है कि इस दिन फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया जाए।

आपको बता दें, दो फोल्डेबल फोन 11 अगस्त को लॉन्च किए गए थे, जो कि अपने पुराने वर्ज़न के मुकाबले कुछ अपग्रेड के साथ आए। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 की कीमत $1,799.99 (लगभग 1,33,600 रुपये) और सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 की कीमत $999.99 (लगभग 74,200 रुपये) से शुरू होती है। फोल्डेबल फोन IPX8 वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ आते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो दोनों मॉडल्स Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से लैस है और इनमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेटअप में f/1.8 वाइड-एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और टेलीफोटो लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है, जिसमें डुअल OIS सपोर्ट मौजूद है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए कवर पर 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसे f/2.2 लेंस के साथ जोड़ा गया है, जिसमें 80 डिग्री का फील्ड-ऑफ-व्यू है। फोन की फोल्डिंग स्क्रीन के ऊपर एक f/1.8 लेंस से लैस 4-मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है। यह इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और इसमें OIS सपोर्ट मौजूद है वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2208x1768 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant folding display
  • Very good build quality, easily pocketable
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Main screen washes out under sunlight
  • Cover screen could be more functional
  • Weak battery life, slow charging
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  4. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  5. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  6. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  7. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  8. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  9. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  10. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.