Samsung Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन 5 अगस्त को Galaxy Unpacked इवेंट में होगा लॉन्च

कुछ रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार, Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन फोल्डेबल 7.7 इंच सुपर एमोलोड स्क्रीन (Y-OCTA) और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इंटरनल डिस्प्ले भी सुपर एमोलेड होगी, जिसका साइज़ 6.23 इंच होगा।

Samsung Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन 5 अगस्त को Galaxy Unpacked इवेंट में होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Z Fold 2 का है बेसब्री से इंतज़ार

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 2 सुपर एमोलेड स्क्रीन से होगा लैस
  • अगस्त शाम 7.30 बजे शुरू होगा Galaxy Unpacked इवेंट
  • Galaxy Z Flip 5G और Galaxy Note 20 सीरीज़ भी होंगे लॉन्च
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन 5 अगस्त को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिस दौरान कंपनी Galaxy Note लाइनअप को भी लॉन्च करने वाली है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर Galaxy Fold सीरीज़ के लिए एक तितली लोगो वाला टीज़र ज़ारी किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि स्मार्टफोन Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। Samsung इस मौके पर Galaxy Z Flip 5G और Galaxy Note 20 सीरीज़ भी लॉन्च करने वाली है। इस महीने गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी है, साथ ही यह भी खबर सामने आई थी कि संभावना है कि यह फोन गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा, इसके पीछे की वजह सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी को ठहराया गया था। हालांकि, लेटेस्ट जानकारी ने इस तरह की सभी अटकलों को खारीज़ कर दिया है।

Samsung ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक तितली का लोगो दिखाया गया है। बता दें, तितली लोगो पहले Galaxy Fold के लिए इस्तेमाल किया गया था। सैमसंग ने पोस्ट में खुलासा करते हुए बताया कि लॉन्च तारीख 5 अगस्त है, जिसके साथ कैप्शन दिया गया है “A new look unfolds”। PhoneArena की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया लोगो मिस्टिक ब्रॉन्ज़ कलर में आया है।
 
 

Samsung Galaxy Z Fold 2 specifications (expected)

इस महीने की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार, Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन फोल्डेबल 7.7 इंच सुपर एमोलोड स्क्रीन (Y-OCTA) और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इंटरनल डिस्प्ले भी सुपर एमोलेड होगी, जिसका साइज़ 6.23 इंच होगा।

इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा। माना जा रहा है कि यह फोन डुअल बैटरी सेटअप के साथ आएगा जिसकी कुल बैटरी क्षमता 4,365 एमएएच की होगी, इसमें 15 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग और 15 वॉट फास्ट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा, साथ ही इस डिवाइस में 5जी सपोर्ट मौजूद होगा।

गैलेक्सी जेड़ फोल्ड 2 में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जो अंदर भी होगा और बाहर भी। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड लेंस और 12 मेगापिक्सल के साथ अल्ट्रा-एंगल लेंस मिलेगा।

Galaxy Unpacked इवेंट 5 अगस्त को शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »