Samsung Galaxy Z Fold 2 फोल्डेबल फोन 1 सितंबर को होगा लॉन्च

Samsung Newsroom साइट में Galaxy Unpacked Part 2 इवेंट का लॉन्च इनवाइट दिया है, जो 1 सितंबर को सुबह 10 बजे ईटी (शामिल 7:30 बजे भारत में) शुरू होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 अगस्त 2020 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 2 1 सितंबर को लॉन्च होगा
  • भारत में शाम 7:30 बजे शुरू होगा Galaxy Unpacked Part 2 इवेंट
  • इस इवेंट में फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत से उठाया जाएगा पर्दा

samsung Galaxy Z Fold 2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल है

Samsung Galaxy Z Fold 2 को 1 सितंबर को अनपैक्ड पार्ट 2 वर्चुअल इवेंट में आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाएगा। इसकी पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक इनवाइट के जरिए की है। इस महीने की शुरुआत में Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया गया था। सैमसंग ने उस समय गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स को नहीं बताया था और साथ ही इसकी कीमत और उपलब्धता पर भी पर्दा डाले रखा है। हालांकि, सैमसंग यूके रिटेल साइट को अब स्मार्टफोन की कीमत और शिपमेंट की जानकारी से पर्दा उठाते हुए देखा गया है। Galaxy Z Fold 2 को मूल गैलेक्सी फोल्ड की तुलना में सस्ता भी बताया जा रहा है।

Samsung Newsroom साइट में Galaxy Unpacked Part 2 इवेंट का लॉन्च इनवाइट दिया है, जो 1 सितंबर को सुबह 10 बजे ईटी (शाम 7:30 बजे भारत में) शुरू होगा। इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी जे़ड फोल्ड 2 को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ लॉन्च करते समय Galaxy Z Fold 2 के अस्तित्व की घोषणा की थी और कहा था कि इसे बाद में लॉन्च किया जाएगा।
 

उस समय, सैमसंग ने बताया था कि फोन में इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल और और अल्ट्रा-थिन ग्लास (यूटीजी) प्रोटेक्शन शामिल होगा। कंपनी ने यह भी बताया था कि फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और इसमें 4,500mAh की डुअल इंटेलिजेंट बैटरी शामिल होगी। यह फोल्डेबल फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा।

यूं तो इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Samsung UK रिटेल साइट ने Galaxy Z Fold 2 को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया है, जहां इसकी कीमत और शिपमेंट की जानकारी मिलती है। XDA Developers के Max Weinbach ने ट्वीट किया था कि सैमसंग की साइट गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 की प्री-बुकिंग GBP 1,799 (लगभग 1,75,400 रुपये) में ले रही है और इसकी शिपमेंट 17 सितंबर से शुरू होगी।
Advertisement

यूं तो सैमसंग यूके की वेबसाइट पर लिस्टेड कीमत पिछले गैलेक्सी फोल्ड की तुलना में अधिक है, लेकिन WinFuture की एक अन्य रिपोर्ट सुझाव देती है कि Samsung Galaxy Z Fold 2 की आधिकारिक कीमत Galaxy Fold से थोड़ी कम होगी। रिपोर्ट का कहना है कि गैलेक्सी फोल्ड यूरोप में 2,100 यूरो (लगभग 1,83,400 रुपये) में उपलब्ध था, वहीं, गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 की कीमत 1,999 यूरो (लगभग 1,74,700 रुपये) हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1768x2208 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.