50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G रिलायंस डिजिटल पर काफी सस्ते में मिल रहा है।

50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip7 FE में 6.7 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Flip7 FE में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Flip7 FE में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त तगड़ी बचत हो रही है। जी हां रिलायंस डिजिटल पर सैमसंग का फैन एडिशन फ्लिप स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा रहा है। Z Flip7 FE 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G पर मिलने वाली डील से लेकर से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G Price & Offers

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G  का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर 89,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI, SBI और HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 79,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन अपनी लॉन्च कीमत से 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy Z Flip7 FE में 6.7 इंच की डायनामिक AMOLED 2X प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। वहीं 3.4 इंच की सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है। यह फोन Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किा गया है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Flip 7 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन की मोटाई अनफोल्ड होने पर 6.9 मिमी और फोल्ड होने पर 14.9 मिमी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
  2. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
  3. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
  5. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
  6. अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
  7. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
  8. 50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील
  9. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  10. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »