64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Wide 5 लॉन्च, ये है कीमत...

Samsung Galaxy Wide 5 की कीमत KRW 4,49,900 (लगभग 28,200 रुपये) है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल SK टेलीकॉम साइट पर उपलब्ध है।

64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Wide 5 लॉन्च, ये है कीमत...

ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में आया है फोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Wide 5 फोन में तीन कलर ऑप्शन हैं
  • सैमसंग गैलेक्सी वाइड 5 में मिलेगी 6 जीबी रैम
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Wide 5 स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। पुरानी रिपोर्ट्स में यह संकेत दिए गए हैं कि यह फोन अन्य मार्केट्स में भी दस्तक दे सकता है, जिसमें भारत भी शामिल है। भारत में यह फोन Samsung Galaxy F42 5G के रूप में पेश हो सकता है। इस फोन को SK Telecom की पार्टनर्शिप में पेश किया गया है, जो कि केवल कंपनी की साइट पर ही उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी वाइड 5 फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। फोन में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल स्थित है, जिसमें दो कैमरा सेंसर एक के नीचे एक स्थित है जबकि तीसरा सेंसर फ्लैश के बदल में मौजूद है।
 

Samsung Galaxy Wide 5 price, sale

Samsung Galaxy Wide 5 की कीमत KRW 4,49,900 (लगभग 28,200 रुपये) है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल SK टेलीकॉम साइट पर उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy Wide 5 specifications

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 5 फोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 6.6 इंच फुल एचडी+ सुपर इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन  मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी वाइड 5 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। फोन  में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। साथ ही फोन का डायमेंशन 76.4x167.2x9mm और भार 203 ग्राम है।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 5 फोन SK Telecom पर मॉडल नंबर SM-E426S के साथ लिस्ट है। यह मॉडल नंबर (SM-E426B) के सामन है, जो कि कथित रूप से आगामी Samsung Galaxy F42 5G फोन से जुड़ा हुआ है। SM-E426B फोन का सपोर्ट पेज हाल ही में भारत में लाइव हुआ था, जिससे संकेत मिलता है कि सैमसंग गैलेक्सी वाइड 5 फोन भारत में सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी के रूप में लॉन्च हो सकता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »