Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 होंगे 26 जुलाई को सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश

साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung ने हाल ही में कंफर्म किया है कि कंपनी अपने अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन साउथ कोरिया में करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2023 12:21 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 26 जुलाई को आयोजित होने वाला है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 5 में थोड़ा छोटा और हल्का डिजाइन मिलेगा।
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 में बड़ा फ्रंट-फेसिंग डिस्प्ले मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 5 में बड़ा फ्रंट-फेसिंग डिस्प्ले मिलेगा।

Photo Credit: Samsung

साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung ने हाल ही में कंफर्म किया है कि कंपनी अपने अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन साउथ कोरिया में करेगी। अब कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Samsung का आगामी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 26 जुलाई को सुबह 07:00 बजे होगा। कंपनी ने जो पोस्टर शेयर किया है उससे पता चलता है कि नेक्स्ट जनरेशन का फोल्डेबल स्मार्टफोन भी दस्तक दे सकता है।

गैलेक्सी अनपैक्ड लॉन्च इवेंट Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ उसके यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम होगा। Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन के अलावा कंपनी इस इवेंट में कुछ अन्य डिवाइसेज भी लॉन्च कर सकती है, जिसमें Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज, टैबलेट और ईयरफोन शामिल हैं।

आपको बता दें कि Galaxy Z Fold 5 में थोड़ा छोटा और हल्का डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा यह ज्यादा मजबूत हिंज और बेहतर यूजर्स एक्सपीरियंस प्रदान करने की उम्मीद है। दूसरी ओर Galaxy Z Flip 5 में बड़ा फ्रंट-फेसिंग डिस्प्ले और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर रिजर्वेशन की पेशकश भी कर रही है। अगर ग्राहक प्री-ऑर्डर करते हैं तो उन्हें $50 (लगभग 4,122 रुपये) का क्रेडिट दिया जाता है। रिजर्वेशन विंडो आज रात से 25 जुलाई तक खुली रहेगी। आपको बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने बाजार में कई फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन पेश किए हुए हैं।
Advertisement

Samsung Galaxy Z Fold 4 5G में 7.60 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2176x1812 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 4 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 4400 एमएएच की बैटरी दी गई है। 
Advertisement

Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,640 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 22:9 है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर 4nm Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant folding display
  • Excellent build quality
  • Compact when folded
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Cover screen functionality is still limited
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Software optimised for multitasking
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Improved main, telephoto cameras
  • Bad
  • Still a bit bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12L

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.