10,090mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

माइक्रोसाइट पर केवल सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई वाई-फाई को लेकर 'Coming Soon' का ही उल्लेख किया गया है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि इसमें 12.4 इंच डिस्प्ले, डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट, मैटल बॉडी, 10,090एमएएच की बैटरी और 608 ग्राम का भार होगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 24 अगस्त 2021 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S7 FE में मिलेगा डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई वाई-फाई में मिलेगा S पेन सपोर्ट
  • टैबलेट में मिलेगा 12.4 इंच डिस्प्ले
Samsung Galaxy Tab S7 FE को जल्द ही भारत में अपने Wi-Fi वेरिएंट मिलने वाला है। आगामी टैबलेट की जानकारी Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से प्राप्त हुई है। माइक्रोसाइट में आगामी गैलेक्सी टैब एस7 एफई वाई-फाई वेरिएंट के कुछ ही स्पेसिफिकेशन का उल्लेख किया गया है, जिसमें टैब के डिस्प्ले, वज़न आदि की जानकारी शामिल है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई (वाई-फाई) की कीमत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन अटकले लगाई जा सकती है कि इसकी कीमत Galaxy Tab S7 FE (LTE) की तुलना में सस्ती होगी, जो कि जून महीने में पेश किया गया था।

Amazon की माइक्रोसाइट पर यूज़र्स रजिस्ट्रेशन करके Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi वेरिएंट के लॉन्च से संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन में प्राप्त कर सकते हैं। कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन और तस्वीरों के अलावा, माइक्रोसाइट के जरिए सैमसंग टैबलेट की कीमत आदि संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, माइक्रोसाइट के लाइव होने से यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि टैबलेट जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

माइक्रोसाइट पर केवल सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई वाई-फाई को लेकर 'Coming Soon' का ही उल्लेख किया गया है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि इसमें 12.4 इंच डिस्प्ले, डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट, मैटल बॉडी, 10,090एमएएच की बैटरी और 608 ग्राम का भार होगा। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि यह टैबलेट S पेन सपोर्ट के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy Tab S7 FE specifications

जून महीने में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई (एलटीई) वेरिएंट पेश किया गया था, जो कि एंड्रॉयड 11 पर काम करता है, जिसमें 12.4 इंच (2,560x1,600 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह टैब क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प में एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी 3.2 Gen1 पोर्ट शामिल है। इसमें Samsung DeX app सपोर्ट भी मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और एक हॉल सेंसर शामिल हैं। आपको डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ AKG द्वारा ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। इस टैब में 10,090एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस टैब का इस्तेमाल 12 घंटे तक किया जा सकता है। टैबलेट का डायमेंशन 185.0x284.8x6.3mm और भार 608 ग्राम है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Bundled S Pen stylus
  • Bright and vivid display
  • Adapts well to work or play
  • Very good battery life
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • Sluggish face recognition
  • Slow charging with bundled charger
  • A bit heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 750G SoC

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,090 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.