13MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड रग्ड बॉडी के साथ Samsung Galaxy Tab Active 5 लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Tab Active 5 में 8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab Active 5 में 8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Tab Active 5 में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy Tab Active 5 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab Active 5 में 8 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Samsung Galaxy Tab Active 5 टैबलेट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 के दौरान पेश कर दिया है। रग्ड इस्तेमाल के लिए तैयार नया Active टैबलेट कठोर मौसम की स्थिति में इस्तेमाल के लिए बेस्ट है। कंपनी ने सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा कर दिया है, लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। यहां हम आपको Galaxy Tab Active 5  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Tab Active 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
Samsung Galaxy Tab Active 5 में 8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप के लिए Galaxy Tab Active 5 के रियर में ऑटोफोकस को साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन की बात करें तो Samsung Galaxy Tab Active 5 की लंबाई 126.8 मिमी, चौड़ाई 213.9 मिमी, मोटाई 10.1 मिमी और वजन 433 ग्राम है। यह रग्ड डिवाइस MIL-STD-810H स्टैंडर्ड का सपोर्ट करता है। इसमें यूजर्स द्वारा बदली जा सकने वाली बैटरी के साथ तीन फिजिकल बटन हैं। इनबॉक्स सिक्योरिटी कवर के साथ टैबलेट 12 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। इसमें डस्टप्रूफ और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग है। इसमें फ्रंट पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन आता है। इसके अलावा साथ में आने वाला S पेन भी IP68 रेटिंग के साथ आता है।
Advertisement

यह टैबलेट Android 12 पर काम करता है। Galaxy Tab Active 5 में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। Tab Active 5 में 5,050mAh की बैटरी दी गई है। इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, पोगो पिन, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, डॉल्बी एटम्स सपोर्ट और कस्टमाइजेबल एक्टिव की शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.