Samsung Galaxy S9 Plus का नया अवतार, जानें कीमत

Samsung Galaxy S9+ को एक और रंग में भारत में उपलब्ध कराया गया है। हम बात कर रहे हैं सनराइज़ गोल्ड एडिशन की। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy S9 के साथ मार्च में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जून 2018 15:40 IST
ख़ास बातें
  • सनराइज़ गोल्ड एडिशन सिर्फ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा
  • इसकी कीमत होगी 68,900 रुपये
  • सैमसंग का कहना है कि सनराइज़ गोल्ड वेरिएंट लिमिटेड एडिशन फोन है
Samsung Galaxy S9+ को एक और रंग में भारत में उपलब्ध कराया गया है। हम बात कर रहे हैं सनराइज़ गोल्ड एडिशन की। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy S9 के साथ मार्च में लॉन्च किया गया था। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 के ठीक बाद इसे कोरल ब्लू, लिलेक पर्पल और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया था। लॉन्च के बाद पहली बार सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को नए अवतार में भारत में लॉन्च किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9+ का नया सनराइज़ गोल्ड एडिशन सिर्फ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत होगी 68,900 रुपये। सैमसंग का कहना है कि सनराइज़ गोल्ड वेरिएंट लिमिटेड एडिशन फोन है। यह चुनिंदा सैमसंग रिटेल स्टोर में 20 जून से उपलब्ध होगा। इस फोन की प्री-बुकिंग फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप पर शुक्रवार से शुरू हो गई है। सैमसंग इसके साथ एक बार स्क्रीन बदलने की गारंटी भी दे रही है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड या पेटीएम मॉल से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 9,000 रुपये कैशबैक भी दिया जा रहा है।
 

गैलेक्सी एस9+ स्पेसिफिकेशन

यह फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट हैं- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। आपको आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.