सैमसंग गैलेक्सी एस9, गैलेक्सी एस9+ की भारत में बिक्री शुरू

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपबलब्ध हुए थे जिसमें गैलेक्सी एस9 प्लस कुछ ही समय के भीतर 'सोल्ड आउट' हो गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मार्च 2018 12:47 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस की भारत में बिक्री शुरू हुई
  • ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप से खरीदे जा सकते हैं फोन
  • बार्सिलोना में आयोजित एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च हुए थे दोनों फोन
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपबलब्ध हुए थे जिसमें गैलेक्सी एस9 प्लस कुछ ही समय के भीतर 'सोल्ड आउट' हो गया। खबर लिखे जाने तक गैलेक्सी एस9 को खरीदने का विकल्प दिख रहा था। जिन सैमसंग प्रशंसकों को इन फोन के भारत आने का इंतज़ार था, उन्होंने इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप से उत्साह के साथ खरीदा। साथ ही रिटेल आउटलेट पर भी दोनों हैंडसेट उपलब्ध करवाए गए थे। बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को बार्सिलोना में आयोजित एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किया था। पिछली जेनरेशन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस के मुकाबले, नए हैंडसेट प्रोसेसर, बेहतर कैमरा, स्पीकर और एआर इमोजी जैसी खूबियों से लैस होकर आए हैं।

 

सैमसंग गैलेक्सी एस9, गैलेक्सी एस9 प्लस की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

64 जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी एस9 की भारत में (एमओपी) कीमत 57,900 रुपये है। इसका 256 जीबी वैरिएंट 65,900 रुपये में बिकेगा। गैलेक्सी एस9 प्लस की बात करें तो इसके 64 जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 64,900 रुपये है। 256 जीबी वैरिएंट के लिए आपको 72,900 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि सैमसंग ने 128 जीबी वाला वैरिएंट भारत में लॉन्च नहीं किया है।

गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस के लॉन्च ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी डेबिट व क्रेडिट कार्ड धारकों को 6,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। साथ ही पेटीएम मॉल से खरीदने पर यूज़र को 6000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। सैमसंग ने एक्सचेंज ऑफर के तहत बी 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट रखी है।

अन्य ऑफर की बात करें तो दोनों हैंडसेट को एयरटेल के साथ खरीदने पर 9,000 रुपये डाउन पेमेंट करना होगा। उसके बाद हर महीने 2,499 रुपये 24 महीने तक चुकाने होंगे। इस अवधि में 2 टीबी डेटा भी दिया जाएगा। इसके अलावा खरीदार एयरटेल के 'डबल डेटा' ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। इसमें एयरटेल के इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान शामिल होंगे। 499 रुपये के इनफिनिटी प्लान में यूज़र को 80 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ ही असीमित कॉलिंग के साथ 1 साल की (999 रुपये कीमत वाली) अमेज़न प्राइम मेंबरशिप दी जाएगी। इसी तरह 799 रुपये के प्लान में 120 जीबी डेटा मिलेगा। असीमित कॉलिंग के साथ इस प्लान में भी अमेज़न प्राइम का लाभ शामिल है। एक मुफ्त चाइल्ड कनेक्शन भी इसमें दिया जाएगा। दोनों ही प्लान एयरटेल टीवी और विंक म्यूज़िक का लाभ भी मुफ्त में मुहैया करवाएंगे।
Advertisement

गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस यूज़र जियो के 1 टेराबाइट वाले एक्सक्लूसिव ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। इसमें 4जी डेटा हाई-स्पीड के साथ मिलेगा। साथ ही वॉयस और एसएमएस के लाभ भी 1 साल तक दिए जाएंगे। यानी 15,000 रुपये का लाभ यहां 4,999 रुपये में पाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त यूज़र को जियो प्राइम मेंबरशिप भी इस ऑफर के तहत मिलेगी। जो यूज़र नए हैं, उन्हें वोडाफोन भी नेटफ्लिक्स की सालाना सेवा के साथ 999 रुपये में रेड प्लान ऑफर कर रही है। यह सेवा 30 अप्रैल 2018 तक हासिल की जा सकती है। साथ ही प्रीपेड यूज़र 199 रुपये के रीचार्ज में असीमित वॉयस लाभ और 1.4 जीबी प्रतिदिन डेटा के साथ 10 जीबी डेटा अगले 10 रीचार्ज तक अलग से दिया जाएगा।
Advertisement
 

गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस9 परिवार के दोनों फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।

Samsung Galaxy S9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसकी मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम
Advertisement

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.