सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ आज भारत में होंगे लॉन्च

सैमसंग प्रशंसकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और एस9+ मंगलवार को लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 6 मार्च 2018 10:59 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग प्रशंसकों के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा
  • सैमसंग के फ्लैगशिप फोन एस9 और एस9+ आज लॉन्च होंगे
  • नई दिल्ली में आज आयोजित होने वाले इवेंट के इनवाइट भेज चुकी है कंपनी
सैमसंग प्रशंसकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और एस9+ मंगलवार को लॉन्च होंगे। जैसा कि हमने पहले बताया था, कंपनी ने आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट के इनवाइट हमें पहले ही भेज दिए थे। इसी इवेंट में कंपनी नए एस9 और एस9 प्लस को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करेगी। ताज़ा इनवाइट मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 के सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट वाले इनवाइट जैसा ही है।

 

गैलेक्सी एस9 और एस9+ की भारत में कीमत

रिटेल मार्केट में सूत्रों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस9 का 64 जीबी मॉडल भारतीय मार्केट में 57,900 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, गैलेक्सी एस9+ के शुरुआती मॉडल की कीमत 64,900 रुपये होगी। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 65,900 रुपये और 72,900 रुपये होगी। गैजेट्स 360 को पता चला है कि इन फोन के 128 जीबी वेरिेएंट को भारतीय मार्केट में नहीं पेश किया जाएगा।
Advertisement

 

Samsung Galaxy S9 की तस्वीर
 

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ की प्री-बुकिंग जारी

प्रीबुकिंग के लिए बता दें कि ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर सैमसंग की अपनी ई-स्टोर वेबसाइट पर जाकर आपको 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। प्री-बुकिंग के दौरान खरीददारों को नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्मार्टफोन के रंग जैसे ब्योरे देने होंगे। जैसे ही प्री-बुकिंग हो जाएगी। खरीददार को एसएमएस या मेल के ज़रिए रजिस्ट्रेशन का मेल आएगा।
Advertisement

प्री-बुकिंग के बाद सैमसंग या अधिकृत थर्ड पार्टी बैलेंस राशि के बारे में जानकारी देंगे। इस राशि का भुगतान फोन लेते वक्त करना होगा। अगर बैलेंस अमाउंट को एक निर्धारित तिथि तक नहीं जमा किया गया तो प्री-बुकिंग की राशि 7 दिन में वापस मिल जाएगी।

सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर से हैंडसेट को प्री-बुक करने के लिए इच्छुक ग्राहकों को आउटलेट से प्री-बुक ऐप के ज़रिए बुकिंग करनी होगी। यहां भी बुकिंग की राशि 2,000 रुपये की होगी। वहीं, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ के प्री-ऑर्डर आज दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे। कंपनी ने वेबसाइट पर बैनर के ज़रिए इस जानकारी को साझा किया है।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी एस9+ की तस्वीर
 

गैलेक्सी एस9 और एस9+ स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस9 परिवार के दोनों फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।
Advertisement

Samsung Galaxy S9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसकी मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.