सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिस्प्ले को लेकर बड़े दावे

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 नवंबर 2016 12:36 IST
गैलेक्सी नोट7 से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अब सैमसंग ने अपनी उम्मीदें गैलक्सी एस8 से बांध रखी हैं। बता दें कि कंपनी की एस सीरीज़ के इस फ्लैगशिप फोन को फरवरी महीने में पेश किए जाने की उम्मीद है। उम्मीद तो कंपनी को भी है कि इसके जरिए वह एक बार फिर अपने समर्थकों का खोया विश्वास बहाल करने में कामयाब होगी। अब सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिस्प्ले से संबंधित दो बड़े दावे किए गए हैं। ताज़ा जानकारियों के मुताबिक, इस फोन में ओलेड डिस्प्ले होगा और इसमें बेज़ल भी मौज़ूद नहीं रहेगा।

द इनवेस्टर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन में एक किनारे से आखिरी किनारे तक ओलेड डिस्प्ले होगा। स्क्रीन और बॉडी का अनुपात 90 फीसदी होगा। इसका मतलब है कि फ्रंट पैनल का ज्यादातर हिस्सा ओलेड डिस्प्ले में चला जाएगा, बाकी बचे 10 फीसदी में ही मेटल बॉडी होगी।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, "सैमसंग डिस्प्ले जल्द ही फुल-स्क्रीन डिस्प्ले पेश करेगी। जिसका डिस्प्ले एरिया अनुपात अगले साल तक 90 फीसदी से ज़्यादा तक पहुंच जाएगा।"

मज़ेदार बात यह है कि अमेरिकी कंपनी ऐप्पल भी आईफोन 8 में ओलेड पैनल इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है। सियोल में आयोजित आईएमडी डिस्प्ले एग्ज़ीबीशन में सैमसंग मोबाइल के इंजीनियर पार्क वॉन सैंग ने भी इशारों में बताया था कि कंपनी अपना ध्यान नए किस्म के डिस्प्ले को डेवलप करने पर लगा रही है। इस बाबत वह कई संसाधनों में निवेश कर रही है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिस्प्ले में डुअल-कर्व्ड किनारे होने की उम्मीद है। इसके अलावा एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा जिसकी मदद से डिस्प्ले से ही फिंगरप्रिंट की पहचान हो सकेगी। इस तरह से कंपनी होम बटन से छुटकारा पा लेगी। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का 4के (2160x3840 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होने का दावा किया गया है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 806 पीपीआई होगी। इसमें कंपनी के अपने एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें स्लिक डिज़ाइन, बेहतर कैमरा और ज्यादा समझार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सर्विस होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.