सैमसंग गैलेक्सी एस8 के नए टीज़र से नई जानकारियां आईं सामने

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 16 मार्च 2017 18:21 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 29 मार्च को आयोजित होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 को कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने की है संभावना
  • लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी कोई मौका नहीं चूक रही
सैमसंग 29 मार्च को होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट से पहले माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। इस इवेंट में कंपनी के नए गैलेक्सी फ्लैगशिप हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरिया की यह कंपनी अपने फोन के कुछ अनोखे फ़ीचर को ओपिनियन पोल के ज़रिए प्रमोट कर रही है। सैमसंग फिलिपिंस की वेबसाइट पर पोल डाला गया है, जिसमें इच्छुक ग्राहकों को पूछा गया है, "आप अगले गैलेक्सी से क्या उम्मीदें रखते हैं?" उत्तर के लिए बेहतर कैमरा, प्रीमियम और स्टाइलिश डिज़ाइन, बेहतर बैटरी लाइफ, दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस और शानदार वर्चुअल रियालिटी अनुभव के विकल्प दिए गए हैं। आधिकारिक पोल से पता चलता है कि कंपनी हैंडसेट में वर्चुअल रियालिटी में नया फंक्शन दे सकती है।

गैलेक्सी एस8 के शुरुआती साइन अप पेज पर भी इस तरह के ही पोल ज़ारी किए गए हैं। दूसरी तरफ, ब्राज़ील के एक ई-कॉमर्स साइट रंग को लेकर पोल आयोजित कर रही है, जैसे कि ब्लैक, सिल्वर, या अमीथिस्ट। यह फोन के तीन कलर वेरिएंट की ओर इशारा देता है। यह देखते हुए नए अमीथिस्ट कलर वेरिएंट के लिए सिर्फ ब्राज़ील में टीज़र जारी किया गया है तो संभव है कि यह वहां के मार्केट में ही लॉन्च हो। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का स्क्रीन और गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का स्क्रीन होने की उम्मीद है।

इसके अलावा सैमसंग के प्राइवेसी पेज ने बिक्सबी फ़ीचर का खुलासा पहले ही कर दिया है। कंपनी की इटली वेबसाइट के नए प्राइवेसी पेज पर बिक्सबी के बारे में साफ लिखा है, "आप सभी ऑपरेशन को वॉयस कमांड से टच इंटरफेस के ज़रिए नियंत्रित कर सकते हैं।" हाल में ही लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में बिक्सबी के लिए अलग से बटन होगा। बहुत दिनों की बात नहीं है जब सैमसंग के अपकमिंग वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी को ट्रे़डमार्क एप्लिकेशन के लिए भेजा गया था।

एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रतीक्षित सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नई 3डी टच टेक्नोलॉजी भी होगी। यह जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी गई है। यह फ़ीचर बहुत हद तक ऐप्पल के 3डी टच के जैसा ही है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस8 को कंपनी को गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इवेंट को 29 मार्च को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.