सैमसंग गैलेक्सी एस8 व सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2017 12:08 IST
न्यूयॉर्क में लॉन्च करने के एक हफ्ते बाद, सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन खोलने का फैसला किया है। अभी इस इन स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इनके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। और ऐसा तभी होता है जब डिवाइस को देश में जल्द लॉन्च किया जाना हो।

प्री-रजिस्ट्रेशन पेज पर आपके सम्पर्क से जुड़ी सूचना और स्मार्टफोन के उपलब्ध होने पर नोटिफाई करने के लिए ईमेल आईडी पूछी जा रही है। इसके अलावा, यूज़र से गैलेक्सी एस8 के उस फ़ीचर के बारे में भी पूछा जा रहा है जिसके लिए वे सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। इनफिनिटी डिस्प्ले, आइरिस स्कैनर और सैमसंग बिक्स्बी जैसे विकल्प चुनने के लिए दिए गए हैं। ये सब फोन के बाज़ार में लॉन्च होने से पहले इसको सुर्खियों में लाने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया है। अभी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इन फोन को ममई में लॉन्च कर सकती है। लेकिन अब प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, इसलिए हो सकता है कि सैमसंग अपने इन लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पहले ही लॉन्च कर दे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले जबकि गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल ) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और अपर्चर एफ/1.7 के साथ आता है। वहीं सेल्फी व वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/1.7 और ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के अलावा वायरलेस चार्जिंग का विकल्प भी है। गैलेक्सी एस8  और गैलेक्सी एस8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.