सैमसंग गैलेक्सी ए8 की लीक तस्वीरों से आइरिस स्कैनर और होम बटन के बारे में चला पता

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2017 12:07 IST
सैमसंग के गैलेक्सी एस8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के बारे में अब तक कई लीक और रिपोर्ट में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। लीक के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+का डिज़ाइन नया होगा। फोन में होम बटन का ना होना इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत में से एक है। अब, ताजा लीक तस्वीरों में जल्द आने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस8 को हर तरफ देखे जाने का दावा किया गया है। लीक तस्वीरों में नए फ्रंट पैनल डिज़ाइन के साथ कथित गैलेक्सी एस8 के डिस्प्ले के नीचे कोई फिज़िकल होम बटन नहीं दिख रहा है। इसके साथ ही लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन के लगभग बेज़ेल-लेस डिज़ाइन के साथ आने का भी पता चला है।

लीक तस्वीरों को देखें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में आगे की तरफ डिस्प्ले के ऊपर फ्रंट कैमरा और सेंसर के साथ एक डुअल कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है। नई लीक तस्वीरों में पहली बार गैलेक्सी एस8 (गैलेक्सी एस8+) में आइरिस स्कैनर की झलक भी देखी जा सकती है। आइरिस स्कैनर को लेकर पिछले काफ़ी समय से चर्चा है। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया जा सकता है जबकि सैमसंग द्वारा फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। नीचे की तरफ स्पीकर देखा जा सकता है। नई लीक तस्वीरों में कंपनी के नए ग्रेस यूएक्स के साथ-साथ ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले की भी पहली झलक देखी जा सकती है।

तस्वीरों की बात करें तो, ऐप एज मेन्यू (गैलेक्सी एस7 एज में मौज़ूद) से संकेत मिलते हैं कि यह गैलेक्सी एस8+ में हो सकता है। लेकिन अभी इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है। नई लीक तस्वीरों के चीन के एक केस निर्माता द्वारा लीक करने का दावा किया गया है और इन्हें सबसे पहले टेकटैस्टिक ने देखा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन को 5.7 इंच और 6.2 इंच के स्क्रीन साइज़ में लॉन्च कर सकती है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने नए वर्चुअल असिस्टेंट बिक्स्बी को भी दे सकती है। गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। गैलेक्सी एस8 सीरीज़ की एक और अहम ख़ासियत डुअल रियर कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.