सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नहीं होंगे फिज़िकल बटन: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नहीं होंगे फिज़िकल बटन: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस8 में कैपेसिटिव बटन दिए जा सकते हैं
  • गैलेक्सी एस8 के बड़े वेरिएंट के साथ एस-पेन स्टायलस दिया जा सकता है
  • एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर को दो वर्ज़न में दिया जा सकता है
विज्ञापन
सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर ख़बरें जोरों पर हैं। कंपनी के गैलेक्सी नोट7 ने इस साल निराश किया है। आने वाले गैलेक्सी एस8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। अब ख़बर है कि सैमसंग इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एस-पेन स्टायलस और एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वेरिएंट दे सकती है।  एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया है कि गैलेक्सी एस8 में फिज़िकल बटन नहीं दिए जाएंगे।

एंड्रॉयड पुलिस के डेविड रूडॉक का कहना है कि गैलेक्सी एस8 में फिज़िकल बटन नहीं होंगे और इसमें पूरी तरह से 3डी टच फंक्शनालिटी की तरह सॉफ्ट बटन दिए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि सॉफ्ट बटन कस्टमाइज्ड हो सकते हैं जबकि फिंगरप्रिंट स्कैनर को रियर पर दिया जा सकता है। हालांकि, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की संभावना को अभी नकारा नहीं जा सकता। फिज़िकल बटन ना होने का मतलब है कि गैलेक्सी एस8 में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए जाएंगे। फिज़िकल बटन ना होने के चलते गैलेक्सी एस8 में पतले बे़जेल और बड़ा डिस्प्ले होगा। गैलेक्सी एस8 को 5.7 इंच और 6.2 इंच के दो स्क्रीन साइज़ में पेश किया जा सकता है।

9टू5गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने इस साल गैलेक्सी नोट7 को बंद कर दिया था। अब 6 इंच वाले गैलेक्सी एस8 में एक एस-पेन स्टायलस के साथ इसकी भरपाई करने की कोशिश की जाएगी।

इसके अलावा सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में लंबे समय प्रेशर-सेंसिटिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी आने की ख़बरें आती रही हैं। नवंबर में ऐसी कई रिपोर्ट आईं कि गैलेक्सी एस8 में फोर्स टच टेक्नोलॉजी दी जा सकती है और डेविड रुडॉक के लेटेस्ट ट्वीट में भी यही जानकारी दी गई है।

इससे पहले आई ख़बरों में पता चला था कि गैलेक्सी एस8 में 8 जीबी रैम दिया जाएगा। और इस फोन में हाल ही में ऐलान किया गा क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है।

एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर वाले गैलेक्सी एस8 स्मार्टफो के भी लॉन्च होने की ख़बरें हैं। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 8895एम और 8895वी में लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस8 को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसलिए अभी आने वाले समय में हमें आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में कुछ और जानकारी मिल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »