सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज स्मार्टफोन आज भारत में होंगे लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज स्मार्टफोन आज भारत में होंगे लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग ने मंगलवार को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिये। इस लॉन्च इवेंट में सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के लॉन्च होने की उम्मीद है।

सैमसंग ने इस इनवाइट को एक टैगलाइन के साथ भेजा है, ''नए अनुभूति के खुलासे के साथ नई गैलेक्सी (रिवॉल्यूशन) क्रांति के गवाह बनिए।'' स्मार्टफोन के अलावा सैमसंग द्वारा एमडब्ल्यूसी 2016 में नए गैलेक्सी फोन के लिए लॉन्च की गई विभिन्न एक्सेसरी लॉन्च करने की भी उम्मीद है।

सैमसंग ने अपने बहुप्रतीक्षत स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज एमडब्ल्यूसी 2016 में लॉन्च किये थे। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज पहले ही अपनी कीमत के साथ दुनिया भर में लिस्ट हो चुके हैं। भारत में भी इन स्मार्टफोन के इसी कीमत के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। गैलेक्सी एस7 की कीमत भारत में 45,000 से 50,000 के बीच और गैलेक्सी एस7 एज के 54,000 से 50,000 के बीच हो सकती है।


साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने इस बार अपने दोनों फ्लैगशिप वेरिएंट में खुद का एक्सायनस 8890 प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर को जगह के हिसाब से चुना है। कुछ जगहों पर इन दोनों स्मार्टफोन को हाइब्रिड डुअल सिम के साथ पेश किया जायेगा। हाइब्रिड सिम होने से यूजर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड या फिर दोनों सिम को एक साथ चला सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज 32 जीबी और 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी के दो वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन की मोमोरी को (200 जीबी तक) माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बड़ाया जा सकता है। गैलेक्सी एस7 और एस7 एज में एक्सायनस 8890 ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर+ 1.7गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर) प्रोसेसर या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 क्वाडकोर (2.15 गीगाहर्ट्ज़ डुअलकोर+ 1.6 गीगाहर्ट्ज़ डुअलकोर) प्रोसेसर दिया गया है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप के दोनों वेरिएंट में 4 जीबी की दमदार रैम है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि  सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच की क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। दोनों ही एलजी के जी5 स्मार्टफोन की तरह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं, जिससे बिना फोन को टच किये ही टाइम और तारीख जैसे जरूरी नोटिफिकेशन चेक किये जा सकते हैं।

बात की जाये कैमरे की दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 3000 एमएएच की बैटरी है जो वायरलेस और वायर के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गैलेक्सी एस7 एज में बैटरी 3600 एमएएच की है। दोनों ही मॉडल में एनएफसी और एमएसटी पेमेंट टेक्नोलॉजी है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है हालांकि सैमसंग ने अभी तक टचविज़ यूआई के बदलाव को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। स्मार्टफोन में कैटेगरी 9 के साथ एलटीई सपोर्ट है जो 450 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड जबकि 50 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »