Samsung Galaxy S4 mini plus लॉन्च, Snapdragon 410 प्रोसेसर से है लैस

Samsung Galaxy S4 mini plus लॉन्च, Snapdragon 410 प्रोसेसर से है लैस
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी एस4 मिनी (Galaxy S4 mini) का नया वर्ज़न गैलेक्सी एस4 मिनी प्लस (Galaxy S4 mini plus) जर्मनी में लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने नए हैंडसेट को Samsung Galaxy S4 mini plus (GT-I9195I) के नाम से कंपनी की जर्मन वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसकी कीमत EUR 239 (करीब 16,700 रुपये) रखी गई है।

Galaxy S4 mini plus में 4.3 इंच का सुपर एमोलेड qHD (540x960 pixels) डिस्प्ले है। हैंडसेट 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर के साथ आएगा। डिवाइस में 1.5GB का रैम (RAM) और ग्राफिक्स के लिए Adreno 306 GPU मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फुल एचडी(1080p) वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर चलने वाले Galaxy S4 mini plus में 1.9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। हैंडसेट में 1900mAh की बैटरी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में ब्लूटूथ, वाई-फाई, NFC, GPRS/ EDGE, 3G और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट का डाइमेंशन 124.6x61.3x8.94mm है और वजन 107 ग्राम।

दूसरी तरफ, GSMArena का दावा है कि यह स्मार्टफोन गैलेक्सी एस4 वेल्यू एडिशन (Galaxy S4 Value Edition) के नाम से कुछ अन्य मार्केट में भी उपलब्ध होगा। वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन जर्मनी के अलावा ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य, रोमानिया और बुलगारिया जैसे अन्य यूरोपीय देशों में भी उपलब्ध होगा।

आप बता दें कि Samsung Galaxy S4 Value Edition को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। अभी जिस नए Galaxy S4 Value Edition स्मार्टफोन का जिक्र किया जा रहा है वह पिछले फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।

इस बीच Samsung India ने सोमवार को Galaxy Grand Prime 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस डिवाइस की कीमत 11,100 रुपये है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  2. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  7. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  8. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »