Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड

अमेरिका और दक्षिण कोरिया में शुरुआती डिमांड के कारण Samsung Galaxy S26 सीरीज की सेल्स में डबल डिजिट की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, जापान और चीन में Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में नई सीरीज की डिमांड कम रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मई 2026 22:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • यूरोप में विशेषतौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra की मजबूत सेल्स रही है
  • सैमसंग की जल्द ही नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है

इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung की इस वर्ष फरवरी में लॉन्च हुई स्मार्टफोन सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च के शुरुआती छह सप्ताह में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा रही है। इसके साथ ही सैमसंग की कुल स्मार्टफोन्स सेल्स भी Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च की शुरुआती अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी है। 

अमेरिका और दक्षिण कोरिया में शुरुआती डिमांड के कारण Samsung Galaxy S26 सीरीज की सेल्स में डबल डिजिट की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, जापान और चीन में Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में नई सीरीज की डिमांड कम रही है। Counterpoint के एसोसिएट डायरेक्टर, Sujeong Lim ने बताया, "प्रीमियम मार्केट्स में Samsung Galaxy S26 सीरीज की डिमांड मजबूत रही है। इसके पीछे कस्टमर्स की खर्च करने की अधिक क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स को मिला रिस्पॉन्स है।"  इस सीरीज के लॉन्च के छह सप्ताह के बाद सेल्स में गिरावट का संकेत मिल रहा है। 

यूरोप में विशेषतौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra की मजबूत सेल्स रही है। इसके पीछे इस स्मार्टफोन के प्राइस में Samsung Galaxy S25 Ultra की तुलना में बढ़ोतरी नहीं होना और नए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को जोड़ना जैसे कारण हैं। Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन में f/1.4 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कै्मरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में मिडल ईस्ट के संकट की वजह से मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के खराब होने का इस स्मार्टफोन सीरीज की डिमांड पर असर पड़ सकता है। सैमसंग की जल्द नए फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की योजना है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.