Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन

Samsung Galaxy S26 FE की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 23:35 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है

यह Samsung Galaxy S25 FE की जगह ले सकता है

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का नया फैन एडिशन स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Samsung Galaxy S26 FE की फ्रंट और बैक डिजाइन को दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन में स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इसमें डिस्प्ले के सेंटर में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा यूनिट और LED फ्लैश दिया गया है। Samsung Galaxy S26 FE को Blueberry, Pistachio और Graphite कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच Dynamic AMOLED 2x स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 2,340 x 1,080 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। 

Samsung Galaxy S26 FE की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा 30 fps पर 8K वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 4,900 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। भारत में पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S25 में 6.7 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.