Samsung Galaxy S25 या Galaxy S25+ खरीदने से पहले जानें कौन सा है आपके लिए बेस्ट

Samsung ने बाजार में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 10:16 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S25 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
  • Samsung Galaxy S25 में 12GB तक LPDDR5x RAM दी गई है।

Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+ में 12GB RAM है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बाजार में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra मॉडल शामिल हैं। आज हम Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+ के बीच तुलना करके बता रहे हैं कि कौन ज्यादा बेहतर है। Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। जबकि Galaxy S25+ में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy S25 के 12GB RAM+128GB वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 69,100 रुपये) और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत $859 (लगभग 74,300 रुपये) है। कंपनी ने अभी तक 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत की घोषणा नहीं की है। Samsung Galaxy S25 भारत में 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy S25+ के 12GB RAM+256GB वेरिएंट की कीमत $999 (लगभग 86,400 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत $1,119 (लगभग 96,700 रुपये) है। Samsung Galaxy S25+ भारत में 99,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और बिक्री 7 फरवरी से यूएस में शुरू होगी।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S25+ में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,440x3,120 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

प्रोसेसर
Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S25+ में भी समान ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम
Advertisement
Samsung Galaxy S25 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy S25+ भी एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

रैम और स्टोरेज
Advertisement
Samsung Galaxy S25 में 12GB तक LPDDR5x RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। वहीं Samsung Galaxy S25+ में 12GB तक LPDDR5x RAM के साथ 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

कैमरा सेटअप
Advertisement
Samsung Galaxy S25 के रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 2x इन सेंसर जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर, 3.7x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy S25+ के रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 2x इन सेंसर जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर, 3.7x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy S25 में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy S25+ में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Samsung Galaxy S25 में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। वहीं Samsung Galaxy S25+ में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस,एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

डाइमेंशन
Samsung Galaxy S25 की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है। Samsung Galaxy S25+ की लंबाई 158.4 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 7.3 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • Bad
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build and aesthetics
  • Excellent performance
  • Fantastic cameras
  • One UI 7 and extended software support
  • Powerful speakers
  • Bad
  • Expensive (base price)
  • Not a huge upgrade over S24+
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  2. CMF Watch 3 Pro की सेल शुरू, 1 हजार रुपये सस्ती खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  3. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  2. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  4. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  5. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  6. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  7. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  9. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  10. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.