Samsung का 200MP कैमरा वाला Galaxy S25 Ultra जल्द नए कलर में होगा लॉन्च!

Galaxy S25 Ultra को भारत में जनवरी में चार कलर ऑप्शन्स - Titanium Black, Titanium Gray, Titanium Silverblue और Titanium Whitesilver में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 20:03 IST
ख़ास बातें
  • पहले से 4 मुख्य कलर ऑप्शन और 4 एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन में उपलब्ध है फोन
  • जल्द एक नया कलर वेरिएंट आएगा, जो डार्क शेड में हो सकता है
  • सोशल मीडिया पोस्ट में 'Dark. Bold. Ultra' टैगलाइन दी गई है

Samsung Galaxy S25 Ultra पहले से Titanium Jetblack, Titanium Jadegreen और Titanium Pinkgold जैसे तीन एक्सक्लूसिव कलर्स में भी उपलब्ध है

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही भारत में Galaxy S25 Ultra का नया डार्क कलर वेरिएंट लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस नए शेड को टीज किया है। पोस्ट में 'Dark. Bold. Ultra' टैगलाइन दी गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नया वेरिएंट पहले से ज्यादा डार्क ब्लैक या ग्रे शेड में आ सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में इसे ‘Coming Soon' बताया गया है।

Galaxy S25 Ultra को भारत में जनवरी में चार कलर ऑप्शन्स - Titanium Black, Titanium Gray, Titanium Silverblue और Titanium Whitesilver में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, यह Titanium Jetblack, Titanium Jadegreen और Titanium Pinkgold जैसे तीन एक्सक्लूसिव कलर्स में भी उपलब्ध है, जिन्हें सिर्फ ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। नया कलर वेरिएंट इसी लाइनअप में एक और ऑप्शन जोड़ सकता है।
 

बता दें कि Amazon इंडिया पर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G को भारी डिस्काउंट पर खरीदने का भी मौका है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अपनी मूल कीमत, यानी 1,29,999 रुपये में लिस्टेड है और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 11,000 रुपये डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत 1,18,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, एक्सचेंज ऑफर से 39,350 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल और 120hz रिफ्रेश रेट है। Galaxy S25 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इस फोन में 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy S25 Ultra के रियर में 2x इन-सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, यूडब्ल्यूबी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.