Samsung Galaxy S25 Ultra भारत में Rs 1,29,999 में हुआ लॉन्च, प्री-बुकिंग ओपन

Ultra मॉडल होने के नाते इसमें दो अन्य बेस मॉडल्स के विपरीत एक एक्स्ट्रा कैमरा मिलता है। इसके क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 2x इन-सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 200-मेगापिक्सल का मेन सेंसर है।

Samsung Galaxy S25 Ultra भारत में Rs 1,29,999 में हुआ लॉन्च, प्री-बुकिंग ओपन

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करता है Galaxy S24 Ultra
  • फोन में 200MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल
  • 5,000mAh बैटरी से लैस है फोन, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 सीरीज को बुधवार को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया गया। सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। तीनों मॉडल्स Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करते हैं, जिन्हें खास Galaxy डिवाइसेज के लिए ट्यून किया गया है। कंपनी ने सीरीज की भारत में कीमत का खुलासा कर दिया है। लाइनअप के दो बेस मॉडल्स के बारे में आप इस लिंक पर पढ़ सकते हैं। यहां हम Galaxy S25 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Samsung Galaxy S25 Ultra price in India

Samsung Galaxy S25 Ultra के बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी भारत में कीमत 1,29,999 रुपये है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट और 12GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा होना बाकी है। इसके लिए प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को बुक करने वालों को फ्री 512GB स्टोरेज वेरिएंट अपग्रेड मिलेगा।
 

Samsung Galaxy S25 Ultra specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra भी Android 15-बेस्ड One UI 7 के साथ शिप होगा, जिसमें यूजर्स को सात साल के लिए OS और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाने का दावा किया गया है। फोन 6.9-इंच (1,400x3,120 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600nits तक के पीक ब्राइटनेस लेवल शामिल है। इस मॉडल में भी Galaxy S25 और Galaxy S25+ के समान Galaxy चिप के साथ कस्टम Snapdragon 8 Elite SoC मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 3.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Ultra मॉडल होने के नाते इसमें दो अन्य बेस मॉडल्स के विपरीत एक एक्स्ट्रा कैमरा मिलता है। इसके क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 2x इन-सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 200-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Samsung Galaxy S24 Ultra के समान ही लेटेस्ट फ्लैगशिप में भी 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 (15W) और वायरलेस पावरशेयर सपोर्ट भी मिलता है। इसमें Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, UWB, GPS और USB Type-C के साथ सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि Samsung Galaxy S25 Ultra में पानी से बचाव के लिए IP68 रेटेड बिल्ड मिलता है। फोन अन्य Ultra सीरीज हैंडसेट के समान Samsung S Pen स्टाइलस को सपोर्ट करता है, जिसे फोन के फ्रेम के अंदर छिपाया जा सकता है। इसकी मोटाई 8.2 mm और वजन 218 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • कमियां
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1400x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नामी स्मार्टफोन ब्रांड ने 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स पर किया मुकदमा! चौंका देगी वजह
  2. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 56 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, यहां हुई ऑफर की बारिश
  4. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  5. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  7. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  8. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  9. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »