अगर आपका बजट 80-90 हजार के बीच है और नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।
अगर आपका बजट 80-90 हजार के बीच है और नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। Galaxy S25 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹86,626 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹4,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है,जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹82,626 हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर ₹58,700 तक कीमत कम हो सकती है। यह फोन बीते साल जनवरी में ₹1,29,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन ₹47,373 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें Galaxy S25 Ultra 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स