200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S24 Ultra के डिजाइन में होगा ये बड़ा बदलाव! लॉन्च से पहले खुलासा

Samsung Galaxy S23 सीरीज में जहां कंपनी ने बॉटम में स्पीकर के लिए पिल शेप के 6 छेद दिए थे, अबकी बार यह लम्बी स्ट्रिप में बदलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2023 09:20 IST
ख़ास बातें
  • फोन के बॉटम लुक में काफी बड़ा बदलाव आने वाला है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra फ्लैगशिप में नया डिजाइन एलिमेंट दिखेगा।
  • Galaxy S24 Ultra में Android 14 आधारित One UI 6 देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy S24 फ्लैगशिप सीरीज में कंपनी नया डिजाइन एलिमेंट एड करने जा रही है।

Photo Credit: X/Onleaks

Samsung Galaxy S24 सीरीज का लॉन्च अब नजदीक आता जा रहा है। कंपनी 2024 की शुरुआत में ही सीरीज को लॉन्च कर सकती है, ऐसी खबरें काफी समय से आ रही हैं। कहा जा रहा है कि फरवरी की बजाए अबकी बार सैमसंग अपनी फ्लैगशिप सीरीज को जनवरी में ही लॉन्च करने वाली है। Samsung Galaxy S24 को लेकर लीक्स का सिलसिला हर दिन जोर पकड़ रहा है। फोन के कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी आदि के बारे में कई लीक्स आ चुके हैं। अब इसके डिजाइन को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया गया है। 

Samsung Galaxy S24 फ्लैगशिप सीरीज में कंपनी नया डिजाइन एलिमेंट एड करने जा रही है। जाने माने टिप्स्टर Ice Universe की ओर से यह खुलासा किया गया है। अपडेट कहता है कि कंपनी Galaxy S24 Ultra के स्पीकर डिजाइन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इससे पहले आई Samsung Galaxy S23 सीरीज में जहां कंपनी ने बॉटम में स्पीकर के लिए पिल शेप के 6 छेद दिए थे, अबकी बार यह लम्बी स्ट्रिप में बदलने वाला है। इससे फोन के बॉटम लुक में काफी बड़ा बदलाव आने वाला है। इसे लेकर सैमसंग फैन्स के अलग-अलग रिएक्शन मिल रहे हैं। 

Advertisement
एक यूजर ने लिखा, 'ओह गॉश, वे Galaxy S9 में पहले भी ऐसा कर चुके हैं और यह बहुत बेकार और सस्ता दिखता है। अलग-अलग छेद वाला डिजाइन ज्यादा प्रीमियम लगता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सैमसंग को फोन के साथ इस तरह की छेड़खानी करने की बजाए iOS को टक्कर देने के लिए अपने UI को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।' जाहिर है कि सैमसंग का ये कदम यूजर्स को निराश भी कर सकता है। बहरहाल, अभी यह सिर्फ लीक्स में है, असल में सैमसंग Galaxy S24 Ultra को किस रूप में पेश करेगी, यह लॉन्च के समय ही देखा जा सकेगा। 
 

Samsung Galaxy S24 Ultra के कई स्पेसिफिकेशंस भी इससे पहले लीक हो चुके हैं। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है जो कि इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। सीरीज के इस टॉप वेरिएंट में कंपनी कैमरा के साथ काफी कुछ अपग्रेड करने वाली है, और कहा जा रहा है कि इस फोन का कैमरा सेटअप काफी जबरदस्त होने वाला है। हालांकि पिछली सीरीज में मिलने वाले 10X ऑप्टिकल जूम की बजाए कंपनी अबकी बार पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल करेगी जिसमें 5X ऑप्टिकल जूम बताया जा रहा है।  

हाल ही में आए लीक्स के अनुसार, Samsung Galaxy S24 Ultra में Android 14 आधारित One UI 6 देखने को मिलेगा। फोन Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा, जिसका रिलीज अभी होना बाकी है। फोन में 6.8 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED LTPO डिस्प्ले होगा। LTPO डिस्प्ले में लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड टेक्नोलॉजी बताई जाती है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.