Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत हुई लीक

Samsung Galaxy S24 Ultra में कथित तौर पर 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले होगी। सभी स्मार्टफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस हो सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत हुई लीक

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy S24 सीरीज सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस हो सकती है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra के रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
विज्ञापन
Samsung अगले साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। सैमसंग के फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन्स में एडवांस टेक्नोलॉजी होगी। अब एक नई रिपोर्ट में सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S24 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत


साउथ कोरियन टेक दिग्गज अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान Galaxy S24 लाइनअप को पेश करेगी जो कि 17 जनवरी 2024 को आयोजित होने की उम्मीद है। इस फ्लैगशिप सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे। हैंक्यूंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने पिछले Galaxy S23 Ultra के समान ही कीमत रखेगी। Galaxy S24 की कीमत 799 अमेरिकी डॉलर (लगभग 66,563 रुपये) से शुरू हो सकती है, जबकि Galaxy S24+ की कीमत 999 अमेरिकी डॉलर (लगभग 83,224 रुपये) और Galaxy S24 Ultra की कीमत 1,199 अमेरिकी डॉलर (लगभग 99,886 रुपये) हो सकती है।

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टोरेज के हिसाब से कीमत अलग और अधिक हो सकती हैं। इसका मतलब है कि सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में टक्कर देने के लिए कीमत को स्थिर रख सकता है। स्मार्टफोन बाजार में ब्रांड उसी कीमत पर Galaxy S24 सीरीज जारी करके अपनी बिक्री को बढ़ाना चाहता है।

हाल ही में आईं रिपोर्ट्स और अफवाहों के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस24 लाइनअप के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ था। Galaxy S24 Ultra में कथित तौर पर 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले होगी। सभी स्मार्टफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस हो सकते हैं। इसी प्रकार Galaxy S24 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। Galaxy S24+ इस महीने की शुरुआत में गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर नजर आया था।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »