Samsung Galaxy S24 FE भारत में लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 8GB रैम, 3 अक्‍टूबर से होगी सेल

Samsung Galaxy S24 FE स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने फोन की बिक्री का खुलासा तो किया है, लेकिन इसके प्राइस नहीं बताए हैं।

Samsung Galaxy S24 FE भारत में लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 8GB रैम, 3 अक्‍टूबर से होगी सेल

इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्‍सल) डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 FE स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 3 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा नया सैमसंग फोन
  • इसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S24 FE स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने फोन की बिक्री का खुलासा तो किया है, लेकिन इसके प्राइस नहीं बताए हैं। फोन का डिजाइन वनिला Galaxy S24 मॉडल के जैसा है। इसमें Exynos 2400e प्रोसेसर को लगाया गया है और 4,700mAh की बैटरी है। फोन में 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है 10 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। यह गैलेक्सी AI फीचर्स जैसे- सर्किल टू सर्च और लाइव ट्रांसलेट को भी सपोर्ट करता है। 
 

Samsung Galaxy S24 FE Availability

Samsung Galaxy S24 FE को 3 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा। यह 8GB रैम के साथ तीन स्टोरेज ऑप्शन- 128GB, 256GB और 512GB में आएगा और ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रे, मिंट व येलो कलर में मिलेगा। 

भारत में फोन की कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन यूरोपीय यूनियन के देशों में इसकी कीमत 128 जीबी मॉडल के लिए 749 यूरो (लगभग 70,000 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट के लिए 809 यूरोप (लगभग 75,600 रुपये) है।

 

Samsung Galaxy S24 FE Specifications

डुअल (नैनो) सिम सपोर्ट वाला सैमसंग गैलेक्सी S24 FE रन करता है एंड्रॉयड 14 ओएस पर। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्‍सल) डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट है। 

Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 8GB रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

गैलेक्सी S24 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

Samsung Galaxy S24 FE में गैलेक्सी AI फीचर भी मिलते हैं। इनमें सर्किल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट, इंटरप्रेटर मोड और कंपोजर शामिल हैं।

Samsung Galaxy S24 FE में 4,700mAh की बैटरी है, जो 25W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 5G, LTE, Wi-Fi 6E, ब्‍लूटूथ 5.3 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है यानी धूल और छींटों से बचा रह सकता है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर वाले S24 FE का वजन 213 ग्राम है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »