Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy A16 के लॉन्च की डिटेल्स लीक, जानें इस साल कब आएंगे?

Samsung Galaxy S34 FE में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला 8 मेगापिक्सल लेंस मिलने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 20:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 FE को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसी समय में कंपनी कथित तौर पर Galaxy A16 को भी लॉन्च कर सकती है
  • Galaxy S24 FE के ग्लोबल मार्केट में अक्टूबर में आने की संभावना है

Samsung Galaxy S23 FE को पिछले साल अक्टूबर में पेश किया गया था

Samsung Galaxy S24 FE को लेकर लीक्स आने तेज हो गए हैं। पिछले कुछ समय में अपकमिंग Samsung स्मार्टफोन के डिस्प्ले फीचर्स, चिपसेट और बैटरी डिटेल्स को लीक किया जा चुका है और अब, इसकी लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया गया है। इसके साथ ही Samsung Galaxy A16 स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी भी लीक की गई है। हाल ही में कथित Samsung Galaxy S24 FE के  ऑफिशियल डिजाइन रेंडर को लीक किया गया था और कहा गया था कि स्मार्टफोन में 6.7-इंच डिस्प्ले मिलेगा, जो 1900 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आएगा। पैनल के 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने की जानकारी भी दी गई थी। वहीं, अपकमिंग स्मार्टफोन के 4,565mAh बैटरी यूनिट से लैस होने की भी संभावना है।

इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए कोरियाई वेबसाइट ETNews की रिपोर्ट कहती है कि Samsung Galaxy S24 FE को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसी समय में कंपनी कथित तौर पर Galaxy A16 को भी लॉन्च कर सकती है। Galaxy S24 FE के ग्लोबल मार्केट में अक्टूबर में आने की संभावना है, जबकि Galaxy A16 दिसंबर में पेश किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने FE सीरीज के मौजूदा मॉडल - Galaxy S23 FE को पिछले साल अक्टूबर में ही लॉन्च किया था। ऐसे में लेटेस्ट अटकलें थोड़ा और मजबूत महसूस होती है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना होगा कि इससे पहले Galaxy S21 FE को कंपनी ने जनवरी 2022 में लॉन्च किया था। एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy S24 FE को इस साल गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह लीक गलत साबित हुआ।
Advertisement

लेटेस्ट रिपोर्ट में Galaxy S24 FE और Galaxy A16 की लॉन्च टाइमलाइन के अलावा अन्य कोई नई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले लीक्स की बात करें, तो Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1900 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। निश्चित तौर पर यह FE सीरीज के लिए अपेक्षाकृत बड़ा डिस्प्ले साइज है, क्योंकि इससे पहले Galaxy S21 FE और Galaxy S23 FE दोनों मॉडल्स को 6.4-इंच साइज के डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था।

बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह ज्यादा कैपिसिटी के साथ आएगी। इस बार कंपनी नए फोन में 4,565mAh की बैटरी दे सकती है। इससे पहले के FE मॉडल में 4,500mAh की बैटरी दी गई थी। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि बैटरी 29 घंटे का वीडियो और 78 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। फोन में Exynos 2400e चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में भी Samsung अन्य मॉडल्स के समान AI फीचर्स दे सकती है।
Advertisement

Samsung Galaxy S34 FE में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला 8 मेगापिक्सल लेंस मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाला नया फोन Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 200MP का है कैमरा
  2. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  3. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  5. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  6. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  10. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.