Samsung ने Galaxy S23 सीरीज के लॉन्च के बाद भारत में घटाया Galaxy S22 का प्राइस

सैमसंग के ऑनलाइन रिटेल स्टोर के साथ ही Amazon और Flipkart सहित अन्य रिटेलर्स पर इन स्मार्टफोन के रिटेल प्राइसेज में बदलाव दिख रहा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 फरवरी 2023 15:55 IST
ख़ास बातें
  • रेगुलेटर Galaxy S22 में ट्रिपल कैमरा यूनिट है
  • Samsung Galaxy S22 की बिक्री पिछले वर्ष फरवरी में शुरू हुई थी
  • स्मार्टफोन मार्केट में पिछले कुछ तिमाहियों से मंदी है

इसका शुरुआती प्राइस अब 72,999 रुपये के बजाय 57,999 रुपये का है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung ने नई Galaxy S23 सीरीज के लॉन्च के बाद भारत में  Galaxy S22 के प्राइस में कटौती की है। सैमसंग के ऑनलाइन रिटेल स्टोर के साथ ही Amazon और Flipkart सहित अन्य रिटेलर्स पर इन स्मार्टफोन के रिटेल प्राइसेज में बदलाव दिख रहा है। 

इसका शुरुआती प्राइस अब 72,999 रुपये के बजाय 57,999 रुपये का है। कंपनी के Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। रेगुलेटर Galaxy S22 में ट्रिपल कैमरा यूनिट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 3,700 mAh की बैटरी है जो 25 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 57,999 रुपये और 8GB + 256GB की स्टोरेज वाले हैंडसेट का 61,999 रुपये है। 
Advertisement

Samsung Galaxy S22 को पिछले वर्ष फरवरी में 72,999 रुपये के शुरुआती प्राइस के साथ लॉन्च किया गया था। ये स्मार्टफोन बोरा पर्पल, ग्रीन, पिंक गोल्ड, फैंटम ब्लैक और फैंटम व्हाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं। सैमसंग 4,152 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI की पेशकश कर रही है। इस पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। HSBC कैशबैक क्रेडिट कार्ड के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने पर पांच प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। 

नई सैमसंग Galaxy S23 का भारत में शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये है, जबकि 8GB + 256GB वाले वेरिएंट का 79,999 रुपये है। Samsung Galaxy S23 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर, 85-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू व f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू व f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम शामिल है। इसमें फ्रंट में f/2.2 अपर्चर लेंस और 80-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 12-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6e, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई डायरेक्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, फोन IP68-रेटेड है। इसमें सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी और कंपनी के नॉक्स वॉल्ट का सपोर्ट भी है। इसमें 3,900mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट करती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.