Samsung Galaxy S22 की लाइव इमेज लीक! कैमरा मॉड्यूल और ग्‍लॉसी फ‍िनिश से मिला नया लुक

Galaxy S22 और Galaxy S22+ में f / 1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके सपोर्ट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलि‍फोटो लेंस दिया जा सकता है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 19:12 IST
ख़ास बातें
  • इमेज को जाने-माने टिप्सटर Ice Universe ने Weibo पर शेयर किया है
  • फोन में बैक साइड ग्‍लॉसी फ‍िनिश दी सकती है
  • बैक कैमरों को एक उभरे हुए आयताकार हिस्से में फिट किया है

Galaxy S22 को अगले साल फरवरी में अनवील किया जा सकता है। इसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किए जाने की खबरें हैं।

सैमसंग Samsung की फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन सीरीज Galaxy S22 को अगले साल फरवरी में अनवील किया जा सकता है। इसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किए जाने की खबरें हैं। सीरीज के बेस मॉडल Galaxy S22 की एक कथित लाइव इमेज सामने आई है। इसे देखने से पता चलता है कि फोन का डिजाइन Galaxy S21 के बेस मॉडल जैसा ही है। बड़ा फर्क बैक फ‍िनिशिंग का है। Galaxy S21 के बेस मॉडल में मैट ग्लास बैक था, जबकि इस ताजा इमेज में ग्लॉसी फिनिश दिखाई देती है।

इमेज को जाने-माने टिप्सटर Ice Universe ने Weibo पर शेयर किया है। Galaxy S22 स्‍मार्टफोन बैक फ‍िनिशिंग के मामले में तो Galaxy S21 से अलग है ही, इसका कैमरा मॉड्यूल भी बदला हुआ दिखाई देता है। देखने से लगता है कि सैमसंग ने Galaxy S22 के कैमरों को एक उभरे हुए आयताकार हिस्से में फिट किया है, जबकि S21 में लेंस को सतह के नीचे फ‍िट किया था। 

पिछले लीक में अनुमान लगाया गया था कि Galaxy S22 और Galaxy S22+ में f / 1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके सपोर्ट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलि‍फोटो लेंस दिया जा सकता है। टेलिफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। 

एक और रिपोर्ट में फोन की कीमतों का अनुमान लगाया गया था। इसके मुताबिक‍, Galaxy S22 की कीमत $ 799 (लगभग 60,000 रुपये) से शुरू होगी। अनुमान है कि फोन में फुल-एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.06 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। स्‍मार्टफोन को US फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) की वेबसाइट पर देखे जाने की खबरें हैं। इस कथित FCC लिस्टिंग में बताया गया है कि Galaxy S22 में ब्लूटूथ और NFC सपोर्ट के साथ 5G और Wi-Fi 6 की कनेक्टिविटी होगी।
Advertisement

माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S22 Ultra को भी FCC की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मल्टी-बैंड LTE, 5G NR और Wi-Fi 6 सपोर्ट के साथ आता है। कहा जा रहा है कि Galaxy S22 Ultra में वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.