Flipkart सेल में 17,500 रुपये सस्ते में मिल रहा Samsung Galaxy S22, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन से है लैस

Samsung Galaxy S22 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट महज 56,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर से Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 10% यानी कि 1,500 रुपये तक  बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 13:17 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर आज से Big Bachat Dhamaal सेल शुरू हो गई है।
  • Samsung Galaxy S22 का 8GB RAM और 128GB वेरिएंट 56,999 रुपये मिल रहा है।
  • Samsung Galaxy S22 में 6.1 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले है।फ्ल

Samsung Galaxy S22 5G में 6.1 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

फ्लिपकार्ट पर आज से Flipkart Big Bachat Dhamaal सेल शुरू हो गई है। आज यानी कि 6 जनवरी से शुरू होकर 8 जनवरी, 2022 तक चलने वाली इस सेल में Samsung Galaxy S22 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह फोन अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले काफी कम दामों पर लिस्टेड है। वहीं ग्राहक बैंक ऑफर का इस्तेमाल कर इसे और भी सस्ता बना सकते हैं। आइए Samsung के इस स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील के बारे में जानते हैं।
 

Samsung Galaxy S22 पर ऑफर


Flipkart पर Samsung Galaxy S22 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट महज 56,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर से Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 10% यानी कि 1,500 रुपये तक  बचत हो सकती है। वहीं IDFC FIRST क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,000 रुपये का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन को 3,530 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। भारतीय बाजार इस फोन को 72,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के बाद 17,500 रुपये सस्ता होकर 55,499 रुपये में मिल रहा है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S22 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 


स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy S22 में 6.1 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ पैनल से प्रोटेक्‍टेड है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड वन UI 4.1 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। सेल्‍फी के लिए इस स्मार्टफोन में 10 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.