Samsung Galaxy S21 Ultra में मिल सकता है 2K डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, कैमरा डिटेल्स भी आई सामने

पुरानी लीक के सुझाव मिलता है कि सीरीज़ में Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन होंगे, जो 29 जनवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 नवंबर 2020 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 Ultra फोन कथित रूप से NFC साइट पर लिस्ट
  • लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का मॉडल नंबर SM-G998U था
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में मिल सकता है लेज़र फोकस

Samsung Galaxy S21 Ultra जनवरी 2021 में हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन कथित रूप से नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी एस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा, जिसको लेकर लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि यह 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। यह पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S20 लाइनअप जैसा ही है, जो कि खुद 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया था लेकिन इसमें 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मौजूद नहीं थी यह ऐसा पहली बार सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए होने वाला है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ऑनलाइ लीक हुई है। साथ ही यह फोन NFC सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हुआ है।

डिस्प्ले लीक से शुरूआत करते हैं, टिप्सटर Ice Universe ने ट्विटर पर जानकारी साझा की है कि Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेशन रेट मिलेगा, बिल्कुल अपने पिछले वर्ज़न की तरह। लेकिन यह 2K उर्फ QHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। 2K रिजॉल्यूशन full-HD+ (1080p) और 4K के बीच होता है। डिस्प्ले के साइज़ के आधार पर रिजॉल्यूशन अलग हो सकता है, लेकिन इसे 1,440p के आसपास होना चाहिए। यदि यह लीक सच साबित होती है तो यह पहला सैमसंग फोन होगा जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।
Advertisement

इसी टिप्सटर ने यह भी जानकारी लीक की है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा फोन Samsung Galaxy S20 Ultra की तुलना में बेहतर कैमरा सेंसर के साथ आएगा। जानकारी के मुताबिक, गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में 0.8um पिक्सल साइज़ के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी HM3 सेंसर दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में लेज़र फोकस होगा, लेकिन इसमें टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर मौजूद नहीं होगा।

इसके अलावा, 91Mobiles की रिपोर्ट में यह भी जानकारी सामने आई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा फोन NFC  सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में कथित रूप से फोन का मॉडल नंबर SM-G998U था।
Advertisement

पुरानी लीक के सुझाव मिलता है कि सीरीज़ में Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन होंगे, जो 29 जनवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। Samsung Galaxy S21 सीरीज़ 14 जनवरी को लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा यह जानकारी भी दी गई थी कि सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर भी उसी दिन से शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा, यह भी जानकारी सामने आई थी कि यह ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, सिल्वर, वॉयलेट और पिंक रंगों में उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-notch build quality
  • Gorgeous display
  • Excellent cameras, zoom capability
  • Good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Extremely expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.