Samsung Galaxy S21 Ultra फोन के अहम स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Samsung Galaxy S21 Ultra भारतीय मार्केट में एक्सीनोस 2100 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। जबकि गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का चीनी और अमेरिकी वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.0 पर काम करेगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2020 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 Ultra का डिस्प्ले पैनल हाई-रिफ्रेश रेट 144Hz का हो सकत
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ जनवरी में हो सकती है लॉन्च

Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन को Galaxy S21 सीरीज़ के साथ जनवरी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कथित रूप से इंटरनल कोडनेम O3 और मॉडल नंबर SM-G998U होगा। यह स्मार्टफोन डायनमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है। गैलेक्सी एस21 सीरीज़ लाइनअप में Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन शामिल होंगे। फोन के कथित डिज़ाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी पिछली रिपोर्ट में सामने आ चुकी है।
 

Samsung Galaxy S21 Ultra specifications (expected)

टिप्स्टर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में 91mobiles की रिपोर्ट में Samsung Galaxy S21 Ultra के कथित स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। पब्लिकेशन का दावा है कि गैलेकसी एस21 अल्ट्रा फोन में 6.8 इंच डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट टॉप-सेंटर में स्थित होगा। यह डिस्प्ले पैनल हाई-रिफ्रेश रेट 144Hz का होगा। इस महीने की शुरुआत में फोन के रेंडर्स लीक हुए थे, जिसमें सीरीज़ का टॉप-एंड वेरिएंट कर्व्ड डिस्प्ले के साथ नज़र आया था।

इसके अलावा यह सैमसंग फोन भारतीय मार्केट में एक्सीनोस 2100 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। जबकि गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का चीनी और अमेरिकी वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.0 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फोन में 40 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच कटआउट में दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार फोन का अल्ट्रा वेरिएंट ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में एस पेज सपोर्ट भी मौजूद होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.