Samsung Galaxy S21 सीरीज़ होगी कितनी महंगी? कीमत के साथ हुई थी वेबसाइट पर लिस्ट

Galaxy Unpacked 2021 इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें अभी भी 1 हफ्ते का समय है। यह इवेंट 14 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम Samsung.com पर 10am EST ( भारतीय समयानुसार शाम 8.30 बजे) होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जनवरी 2021 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ की कीमत Voo पर लिस्ट
  • 14 जनवरी को लॉन्च हो सकती है सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़
  • साइट पर स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स भी हुई लिस्ट

तीनों ही फोन Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ की कीमत गलती से बेल्जियम टेलीकॉम कंपनी Voo पर लिस्ट कर दी गई थी। वू साइट पर रेगुलर Samsung Galaxy के साथ-साथ Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra की कीमत कुछ समय के लिए लिस्ट की गई थी। कीमत के साथ-साथ वेबसाइट पर गैलेक्सी एस21 मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरों को भी लिस्ट किया गया था, जो कि पुरानी लीक्स से मेल खा रहीं थी। Samsung गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को 14 जनवरी को आयोजित Galaxy Unpacked 2021 इवेंट में लॉन्च कर सकती है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने Voo वेबसाइट पर Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra की लिस्टिंग को सबसे पहले स्पॉट किया। हालांकि, जैसे कि वेबसाइट पर अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने तुरंत उस लिस्टिंग को हटा दिया। हालांकि, टिप्सटर ने सभी जानकारियों को स्क्रीनशॉट के जरिए तस्वीर में कैद कर लिया है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+, Galaxy S21 Ultra price (expected)

अभिषेक यादव द्वारा ट्वीट किए स्क्रीनशॉट के अनुसार, वू पर सीरीज़ के बेस वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी एस21 की कीमत EUR 849 (लगभग 76,500 रुपये), सैमसंग गैलेक्सी एस21 प्लस की कीमत EUR 1,049 (लगभग 94,500 रुपये) और Galaxy S21 Ultra की कीमत EUR 1,399 (लगभग 1,26,000 रुपये) के साथ लिस्ट है। यह सभी वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ दिखे हैं। सामने आई कीमतें पहले लीक हुई कीमत जैसी ही हैं, लेकिन गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा की कीमत में थोड़ा अंतर है।

वू लिस्टिंग में इसके अलावा गैलेक्सी एस21 मॉडल्स की तस्वीरों को भी साझा किया गया था, जो कि पिछले कुछ महीनों में सामने आए लीक रेंडर्स जैसे ही हैं। टिप्सटर ने कुछ स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए हैं, जिसमें टेलीकॉम कंपनी गैलेक्सी एस21, गैलेक्सी 21प्लस और गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी प्रदान करती है। जैसे कि यह तीनों ही फोन Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.9 गीगाहर्ट्ज़ होगी।
Advertisement

Galaxy Unpacked 2021 इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें अभी भी 1 हफ्ते का समय है। यह इवेंट 14 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम Samsung.com पर 10am EST ( भारतीय समयानुसार शाम 8.30 बजे) होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Decent battery life
  • Bad
  • Lacks curved-edge QHD+ display
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent telephoto cameras
  • Superb display
  • Solid battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Ads in some first-party apps
  • Expensive
  • Heats up under stress
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.