Samsung Galaxy S21 हो सकता है अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा से लैस

इससे पहले Oppo और Xiaomi ने फोन के प्रोटोटाइप में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिखाया था। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार उन कैमरों से ली गई तस्वीरों की क्वालिटी उतनी आकर्षक नहीं थी।

Samsung Galaxy S21 हो सकता है अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा से लैस

Oppo और Xiaomi भी अपने प्रोटोटाइप में दे चुके हैं अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 में सबसे पहले आ सकता है अंडर-स्क्रीन कैमरा
  • इससे पहले Oppo और Xiaomi के प्रोटोटाइप में देखी गई है यह टेक्नोलॉजी
  • सैमसंग का नेक्स्ट जनरेशन फोन 'गैलेक्सी एस21' हो सकता है
विज्ञापन
Samsung ने अपनी Galaxy S20 सीरीज़ को घोषणा फरवरी में की थी, और अब इसके नेक्सट जनरेशन गैलेक्सी एस सीरीज़ फोन की खबरें ऑनलाइन सामने आने लगी हैं। एक टिप्सटर का दावा है कि कथि Galaxy S21 फोन में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा फीचर होगा। ज्यादा स्क्रीन स्पेस पाने की चाहत में कंपनी द्वारा अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया जाना, बेहद ही जाहिर-सा कदम है।

टिप्सटर Ice universe के ट्वीट के मुताबिक, संभावना है कि Samsung अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। ट्वीट के अनुसार सैमसंग इस अंडर-स्क्रीन कैमरा टेक्नोलॉजी को सबसे पहले Galaxy S21 में दे सकता है। गैलेक्सी एस21 का उल्लेख यह दर्शाता है कि सैमसंग का नेक्सट जनरेशन गैलेक्सी एस सीरीज़ स्मार्टफोन 'गैलेक्सी एस21' के नाम से जाना जा सकता है। हालांकि, यह सब बस अटकले हैं। इससे पहले भी सैमसंग Galaxy S10 सीरीज़ से सीधा गैलेक्सी एस20 पर छलांग लगाई है। इस बीच Galaxy S11 को छोड़ दिया गया था। हो सकता है कि एस20 के बाद एस21 नाम की कोई सीरीज़ आए ही न। खैर! इस बाबत सैमसंग ने अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है, तो इस तरह की खबरों के केवल अफवाहों के तौर पर लिया जा सकता है।

आपको बता दें, इससे पहले Oppo और Xiaomi ने फोन के प्रोटोटाइप में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिखाया था। लेकिन, SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार उन कैमरों से ली गई तस्वीरों की क्वालिटी थोड़ी कम आकर्षक थी। हालांकि, समस्या कम उस क्षेत्र में कम लाइटिंग और पिक्सल काउंट का था, जहां सेल्फी कैमरा रखा गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सैमसंग दुनिया की बेस्ट ओलेड पैनल बनाता है, तो इस तरह की समस्या को अगर कोई दूर कर सकता है तो वो है सैमसंग।

हमने सेल्फी कैमरा के कई इम्पलिमेंटेशन देखे हैं, जो कि बेहतर स्क्रीन रियल इस्टेट के साथ अनिन्टरप्टिड डिस्प्ले प्रदान करते हैं। जिसमें नॉच होते हैं, जो कि बड़े और छोटे दोनों होते हैं, होल-पंच डिस्प्ले होता है और पॉप-अप सेल्फी कैमरा होता है। हालांकि, पॉप-अप सेल्फी कैमरा ज्यादा स्क्रीन स्पेस प्रदान करता है। वहीं, सैमसंग होल-पंच, नॉच डिज़ाइन और पक्यूल्यर रोटेटिंग कैमरा डिज़ाइन पर एक्सपेरिमेंट कर रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy S21
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  4. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  5. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  6. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  7. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  8. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  9. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  10. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »