4500mAh बैटरी, 8GB रैम वाला Samsung Galaxy S21 FE लॉन्च से पहले Walmart में हुआ लिस्ट!

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S21 FE को वॉलमार्ट में 699 डॉलर (लगभग 52,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में 128 जीबी वाला ग्रेफाइट कलर वेरिएंट है

4500mAh बैटरी, 8GB रैम वाला Samsung Galaxy S21 FE लॉन्च से पहले Walmart में हुआ लिस्ट!

Walmart की लिस्टिंग में Samsung Galaxy S21 FE की कोई फोटो नहीं लगाई गई है।

ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के पास Samsung Galaxy S21 FE का बड़ा स्टॉक है।
  • फोन के ट्रिपल कैमरा सेटअप में रियर में 12MP का मेन सेंसर हो सकता है।
  • इसमें फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा।
विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 FE जनवरी 2022 में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स शो (CES) में लॉन्च होने की उम्मीद है। अपने लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन मार्केट में काफी पॉपुलर हो चुका है। सैमसंग के इस नए डिवाइस के कई लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं। जिनमें फोन के डिजा़इन और मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में काफी जानकारी मिल चुकी है। अब यह फोन वॉलमार्ट लिस्टिंग में देखा गया है। 

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S21 FE को वॉलमार्ट में 699 डॉलर (लगभग 52,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में 128 जीबी वाला ग्रेफाइट कलर वेरिएंट है। इस लिस्टिंग में प्रोडक्ट की कोई फोटो नहीं लगाई गई है। ऐसा लग रहा है कि लिस्टिंग को गलती से पब्लिश कर दिया गया है या फिर इसके CES में लॉन्च होने की खबर कन्फर्म होने के बाद इसे चुपचाप लिस्टिंग में डाल दिया गया और फोन की इमेज बाद में अपलोड करने के लिए छोड़ दी गई है। 

Samsung Galaxy S21 FE को जिस भी वजह से वॉलमार्ट पर लिस्ट किया गया हो, लेकिन इसकी कीमत वही बताई गई है जैसी कि उम्मीद की जा रही थी। कहा जा रहा था कि UK में फोन 699 पाउंड (लगभग 70,500 रुपये) की कीमत में आ सकता है। लिस्टिंग के अनुसार जहां इसके 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 699 डॉलर (लगभग 52,500 रुपये) बताई गई है, उस हिसाब से इसके 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 डॉलर (लगभग 56000 रुपये) के करीब हो सकती है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक टिप्स्टर के अनुसार कंपनी के पास Samsung Galaxy S21 FE का बड़ा स्टॉक है और यह डिवाइस कई देशों के पास पहले से मौजूद है। इसलिए लॉन्च के तुरंत बाद शायद यह खरीदा भी जा सकेगा। 
 

Samsung Galaxy S21 FE Specifications

जैसा कि हमने पहले बताया है Samsung Galaxy S21 FE के बारे में कई बार लीक्स सामने आ चुके हैं। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 6.4 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में 401 पीपीआई पिक्सल डेंसिटि हो सकती है। फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले में ही दिया जा सकता है। स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।  

सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें रियर में 12MP का मेन सेंसर, 12MP का ही अल्ट्रावाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिप या एग्जीनॉस 2100 होगा जिसे 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया जा सकता है। डिवाइस को 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट का विकल्प नहीं मिलेगा। Samsung Galaxy S21 FE में 4500एमएएच बैटरी होगी जिसमें फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। फोन IP68 डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस रेटिंग के साथ आ सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »