Samsung Galaxy S21 को लेकर मिली एक अहम जानकारी

अनुमानित Samsung Galaxy S21 के 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन 15W (5V, 3A) और 25W (9V, 2.77A) स्पीड पर फोन को चार्ज कर सकता है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2020 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 में अंडर डिस्प्ले कैमरा शामिल होने की अफवाह है
  • सैमसंग के दो कैमरा प्रोटोटाइप पर काम करने की भी खबर
  • स्मार्टफोन में हो सकती है 15W (5V, 3A) और 25W (9V, 2.77A) चार्जिंग स्पीड

Samsung Galaxy S21 में अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होने की खबर है

Samsung Galaxy S21 की खबरों से तेज़ी पकड़ना शुरू कर दिया है। दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज की गैलेक्सी एस सीरीज़ के आगामी फ्लैगशिप को कथित तौर पर चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में आगामी फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी तो नहीं है, लेकिन यह गैलेक्सी एस21 में 25W तक फास्ट चार्जिंग होने का सुझाव देती है। अभी तक अघोषित सैमसंग गैलेक्सी एस21 इससे पहले अप्रैल में भी लीक हुआ है, जहां इसके संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में अनुमान लगाया गया था। स्मार्टफोन में एक अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होने की भी उम्मीद है।

3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग (Gadgets 360 द्वारा भी देखी गई) के अनुसार, लिस्टेड सैमसंग फोन मॉडल नंबर SM-G9910 के साथ आता है। MyFixGuide की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy S20 सीरीज़ में शामिल फोन मॉडल नंबर 'SM-G991' के साथ आते हैं, जिसमें आखिर में एक अतिरिक्त नंबर होता है, जो फोन के वेरिएंट्स को दर्शाता है। क्योंकि लिस्टेड फोन के मॉडल नंबर में आखिर में '0' है, इसलिए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह स्टैंडर्ड सैमसंग गैलेक्सी एस21 हो सकता है।
Advertisement
 

सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन 15W (5V, 3A) और 25W (9V, 2.77A) स्पीड पर फोन को चार्ज कर सकता है। लिस्टिंग में बैटरी की क्षमता की जानकारी नहीं दी है।

इस लिस्टिंग में केवल इतनी ही जानकारी मिलती है, लेकिन इससे पहले अप्रैल में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। रिपोर्ट ने दावा किया था कि Samsung आगामी Galaxy S21 पर दो प्रोटोटाइप कैमरा की टेस्टिंग में कर रही है। बताया गया था कि ये OIS के साथ दो तरह के प्रोटोटाइप कैमरे होंगे, जिसमें एक 1/2 इंच सेल्फी सेंसर होगा और दूसरा 1/22.55 इंच का सेंसर। इस लीक के आने से पहले एक अन्य लीक ने सैमसंग गैलेक्सी एस21 फोन में अंडर-स्क्रीन कैमरा दिए जाने की बात कही थी।
Advertisement

यदि ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो यह मान लेना गलत नहीं होगा कि इस बार सैमसंग अपने आगामी Galaxy S21 को लेकर अधिक गंभीर है और इस बार मुख्य फोकस डिस्प्ले और फ्रंट कैमरा में दिया जा रहा है। डिस्प्ले के नीचे कैमरा दिया जाना निश्चित तौर पर एक बड़ा अपग्रेड होगा। फिलहाल तो फोन को लेकर इससे ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अब जब लीक्स का सिलसिला शुरू हो गया है, हम आने वाले समय में फोन के और भी लीक्स देखने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.