Samsung Galaxy S20 FE लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और वायलेस चार्जिंग सपोर्ट से है लैस

Samsung Galaxy S20 FE की कीमत 5जी मॉडल के लिए 699 डॉलर (लगभग 51,400 रुपये) से शुरू होगी। अभी 4G मॉडल की कीमत पर कोई शब्द नहीं है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 सितंबर 2020 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लॉन्च
  • 8 जीबी तक रैम और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश पैनल के साथ आता है फोन
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और UFS 3.1 स्टोरेज भी शामिल

Samsung Galaxy S20 FE में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है

Samsung Galaxy S20 FE को बुधवार को Galaxy S20 फ्लैगशिप सीरीज़ के सबसे लाइट मॉडल के रूप में पेश कर दिया गया है। हालांकि नया फोन स्पेसिफिकेशन्स के मामले में ज्यादा लाइट नहीं है। नया गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन (एफई) अपने बड़े भाई गैलेक्सी एस20 के डिज़ाइन से मेल खाता है और इसकी सबसे बड़ी खासियतों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले पैनल, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल हैं। Samsung Galaxy S20 FE युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई रंग विकल्पों में आता है। सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 4G और 5G दोनों वेरिएंट्स में आता है।
 

Samsung Galaxy S20 FE price, availability details

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई की कीमत 5जी मॉडल के लिए 699 डॉलर (लगभग 51,400 रुपये) से शुरू होगी। अभी 4G मॉडल की कीमत पर कोई शब्द नहीं है। फोन में 6 जीबी रैम + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल पेश किए जाएंगे। छह रंग विकल्प होंगे - क्लाउड रेड, क्लाउड ऑरेंज, क्लाउड लैवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट। इसके अलावा, यह चुनिंदा बाज़ारों में 2 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि फोन के 4जी और 5जी दोनों मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर लॉन्च के साथ ही खुल चुके हैं। Samsung Galaxy S20 FE के भारत लॉन्च के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 
 

Samsung Galaxy S20 FE specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट में ऑक्टा-कोर Exynos 990 चिपसेट मिलता है। वहीं, कंपनी ने 5जी विकल्प को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ उतारा है। फोन 8 जीबी रैम से लैस आता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में AKG द्वारा अनुकूलित स्टीरियो स्पीकर शामिल किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन वायरलेस पॉवरशेयर लेकर आता है। Galaxy S20 FE का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम और वज़न 190 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable cameras
  • Premium design
  • Vibrant 120Hz display
  • Fluid software experience
  • IP rating and wireless charging
  • Bad
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.