Samsung Galaxy S20 FE 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

एक टिप्सटर ने Samsung Galaxy S20 FE 5G की लाइव तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें दोहराती हैं कि हैंडसेट में सभी तरफ एक फ्लैट डिस्प्ले और काफी पतले बेज़ल्स होंगे।

Samsung Galaxy S20 FE 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Samsung Galaxy S20 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है
  • लेटेस्ट लीक में फोन की लाइव तस्वीरों को लीक किया गया है
  • कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी मिली जानकारी
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE 5G के लीक्स अब रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लेटेस्ट लीक में फोन की कई लाइव तस्वीरें साझा की गई हैं। हैंडसेट की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी साथ-साथ साझा किया गया है। सैमसंग ने अभी तक सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई की लॉन्च की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन फोन को संक्षेप में सैमसंग जर्मनी वेबसाइट और यहां तक ​​कि अमेरिकी टेलीकॉम ऑपरेटर Verizon की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इससे हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। Samsung 23 सितंबर को "Galaxy Unpacked for Every Fan" नाम का एक वर्चुअल इवेंट आयोजित कर रही है और इस इवेंट में फोन को पेश किए जाने की काफी संभावना है।

टिप्सटर जिमी इज़ प्रोमो (Jimmy is Promo) ने Samsung Galaxy S20 FE 5G की लाइव तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें दोहराती हैं कि हैंडसेट में सभी तरफ एक फ्लैट डिस्प्ले और काफी पतले बेज़ल्स होंगे। तस्वीरें फोन के पीछे एक ट्रिपल कैमरा सेटअप और दायीं ओर सभी फिज़िकल बटनों के दिए जाने का सुझाव देती हैं। टिपस्टर ने सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के मुख्य स्पेसिफिकेशन को भी साझा किया है, जिसमें वनयूआई 2.5 सॉफ्टवेयर और 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने की सूचना मिलती है। यह भी पता चलता है कि पैनल 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा।

टिपस्टर यह भी बताता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी IP68 वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ हो सकता है। फोन में एक कैमरे में 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट शामिल होने की उम्मीद है। ऊपर की ओर, टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट के अंदर 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की जानकारी भी दी गई है। लाइव तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि फोन को वास्तव में Samsung Galaxy S20 FE 5G कहा जाएगा, न कि Samsung Galaxy S20 Lite, जैसा की शुरुआती रिपोर्टों में दावे किए गए थे।

पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। 5G वेरिएंट के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करने की उम्मीद है, जबकि 4G मॉडल Exynos 990 चिपसेट के साथ आ सकता है। यह 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है और इसमें दो 12-मेगापिक्सल सेंसर और 8-मेगापिक्सल स्नैपर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल होने की उम्मीद है। संभावना है कि फोन 4,500mAh बैटरी से लैस आए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »