Samsung Galaxy S11+ में हो सकती 5,000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy S11+: सैमसंग गैलेक्सी एस11+ से पर्दा उठने में अब भी कुछ महीने शेष हैं, लॉन्च से पहले Samsung ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन से संबंधित लीक सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2019 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S11+ में हो सकती है बड़ी बैटरी
  • सैमसंग गैलेक्सी एस11+ में हो सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Samsung Galaxy S11+ हो सकता है 45 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस

Samsung Galaxy S11+: सैमसंग गैलेक्सी ए11+ की बैटरी क्षमता को लेकर जानकारी हुई लीक

Photo Credit: OnLeaks/ 91Mobiles

Samsung Galaxy S11+: सैमसंग गैलेक्सी एस11+ से पर्दा उठने में अब भी कुछ महीने शेष हैं, लॉन्च से पहले Samsung ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन से संबंधित लीक सामने आ रहे हैं। नए लीक से इस बात का संकेत मिला है कि आगामी Galaxy S11+ स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी। अगर यह बात सही निकलती है तो यह सैमसंग का बड़ी बैटरी वाला फोन होगा क्योंकि अभी तक कंपनी ने अपने किसी भी हाई-एंड फ्लैगशिप फोन में इतनी ज्यादा क्षमता वाली बैटरी नहीं दी है। याद रहे कि Galaxy S10 5G में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई थी।

Galaxy Club की एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई सर्टिफिकेशन साइट SafetyKorea पर सैमसंग गैलेक्सी एस11+ में दी जाने वाली बैटरी सेल की एक तस्वीर लीक हुई है। तस्वीर में मॉडल नंबर EB-BG988ABY लिखा नज़र आ रहा है और बैटरी सेल पर 4,855 एमएएच लिखा दिख रहा है।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि बैटरी को कंपनी द्वारा Samsung SDI के वियतनाम फैक्ट्री में डेवलप किया गया है। बैटरी 45 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकती है। Galaxy S11+ से संबंधित पिछले लीक में सैमसंग गैलेक्सी एस11+ के डिस्प्ले साइज़ को लेकर जानकारी मिली थी, कहा गया था कि आगामी सैमसंग फोन 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए11+ (Samsung Galaxy S11+) को पिछले महीने गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से गैलेक्सी एस11+ के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला था। आगामी सैमसंग फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एक्सीनॉस 9830 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Advertisement

Samsung फोन एंड्रॉयड 10 (Android 10) पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है। इसके अलावा डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy S11 Plus, Android 10, Exynos 9830
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.