Samsung Galaxy S10 सीरीज़ से आज उठेगा पर्दा

Samsung Galaxy S10 Series Launch: Samsung आज Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Galaxy S10 सीरीज़ और अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 फरवरी 2019 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10+ में हो सकता है डुअल फ्रंट कैमरा
  • इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकते हैं सभी Galaxy S10 मॉडल
  • Galaxy Fold नाम से उतारा जा सकता है फोल्डेबल फोन

Samsung Galaxy S10 Series Launch: आज उठेगा सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ से पर्दा

Photo Credit: WinFuture

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung आज सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Galaxy S10 सीरीज़ और अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के अंतर्गत तीन वेरिएंट को उतारा जा सकता है। Samsung Galaxy S10e में 5.8 इंच का डिस्प्ले, Samsung Galaxy S10 वैनिला वेरिएंट में 6.1 इंच का डिस्प्ले और प्रीमियम वेरिएंट Samsung Galaxy S10+ में 6.4 इंच का डिस्प्ले होगा।

Samsung गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट सुबह 11 बजे लोकल सैन फ्रांसिस्को समय (भारतीय समयानुसार 21 फरवरी सुबह 12.30 बजे, यानी आज मध्यरात्रि) शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। Samsung की यूएस वेबसाइट पर पिछले सप्ताह से नए गैलेक्सी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए रिजर्वेशन किए जा रहे हैं। रिजर्वेशन कराने वाले ग्राहक यदि अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज करते हैं तो 550 डॉलर तक का कैशबैक मिलेगा। उम्मीद है कि Galaxy S10 मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर कल यानी 21 फरवरी से किए जा सकेंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+, Samsung Galaxy S10e की कीमत, कलर वेरिएंट (संभावित)

Galaxy S10E के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 749 यूरो (लगभग 59,900 रुपये) हो सकती है। हैंडसेट को येलो, प्रिज्म ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट रंग में लॉन्च किया जा सकता है। ब्लू कलर मॉडल को बाद में लॉन्च किया जा सकता है।

Galaxy S10 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 यूरो (लगभग 73,500 रुपये) हो सकती है। यह मॉडल ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और ब्लू रंग में उतारा जा सकता है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम/ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,149 यूरो (लगभग 93,900 रुपये) हो सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के इस मॉडल को प्रिज्म ब्लैक, ग्रीन, पर्ल व्हाइट और ब्लू रंग में उतारा जा सकता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10 के कलर वेरिएंट (संभावित)
Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal

Samsung Galaxy S10+ के तीन वेरिएंट होंगे। इसके 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 यूरो (लगभग 79,900 रुपये) हो सकती है और इसे ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और ब्लू रंग में उतारा जा सकता है। इसके 8 जीबी रैम/ 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,249 यूरो (लगभग 1,02,100 रुपये) हो सकती है और इस मॉडल को प्रिज्म ब्लैक रंग में लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्रीमियम वेरिएंट 12 जीबी रैम/ 1 टीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है और इसकी कीमत 1,499 यूरो (लगभग 1,19,900 रुपये) हो सकती है।
 

Samsung Galaxy S10e के स्पेसिफिकेशन, डिजाइन (संभावित)

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले (2280x1080 पिक्सल) है। हैंडसेट में सिंगल सेल्फी कैमरा, डुअल रियर कैमरा और साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कुछ समय पहले कहा जा रहा है था कि इस वेरिएंट का नाम Samsung Galaxy S10 Lite हो सकता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10e की तस्वीर (लीक)
Photo Credit: WinFuture

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy S10e में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट या एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडसेट के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज मॉडल उतारे जा सकते हैं। इसके अलाना फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 

Samsung Galaxy S10 के स्पेसिफिकेशन, डिजाइन (संभावित)

सैमसंग गैलेक्सी एस10 वैनिला वेरिएंट में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। लीक हुए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में दिख रहा था कि फोन में सिंगल सेल्फी सेंसर, फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10 की तस्वीर (लीक)
Photo Credit: WinFuture

6.1 इंच के डिस्प्ले वाले Galaxy S10 का डाइमेंशन 149.9x71.6x8.1 मिलीमीटर हो सकता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट या एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy S10+ के स्पेसिफिकेशन, डिजाइन (संभावित)

सैमसंग ब्रांड के इस प्रीमियम वेरिएंट में डुअल फ्रंट कैमरे और इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल हो सकता है। फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिल सकती है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10+ की तस्वीर (लीक)
Photo Credit: OnLeaks/ 91 Mobiles

स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर या एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। 6.4 इंच के डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी एस10+ का डाइमेंशन 157.0x75.3x8.1 मिलीमीटर हो सकता है।
 

Samsung Galaxy Fold, Galaxy Buds से भी उठ सकता है पर्दा

सैमसंग इवेंट के दौरान आज अपने पहले फोल्डेबल फोन से पर्दा उठा सकती है। एक टिप्स्टर ने कहा था कि सैमसंग ब्रांड के इस फोल्डेबल फोन का नाम Samsung Galaxy Fold हो सकता है। नए मॉडल की कीमत GBP 2,000 (लगभग 1,82,000 रुपये) हो सकती है। इवेंट के दौरान कंपनी अपने वायरलेस ईयरबड्स को भी लॉन्च कर सकती है, इन्हें Galaxy Buds नाम से उतारा जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and compact
  • Very good cameras
  • Powerful SoC
  • Bad
  • Gets warm under heavy load
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • Bad
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.