Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+, Galaxy S10 Lite की कीमतें लीक

एक बार फिर सैमसंग गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10+ और गैलेक्सी एस10ई उर्फ गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमतें लीक हो गई हैं।

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+, Galaxy S10 Lite की कीमतें लीक

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+, Galaxy S10 Lite की कीमतें लीक

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10+ के तीन वेरिएंट होंगे
  • Galaxy S10 Lite की कीमत 749 यूरो (लगभग 61,200 रुपये) हो सकती है
  • Galaxy S10+ की शुरुआती कीमत 1,249 यूरो हो सकती है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10E उर्फ Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाले हैं। आधिकारिक लॉन्च से पहले एक बार फिर सैमसंग गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10+ और गैलेक्सी एस10ई उर्फ गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमतें लीक हो गई हैं। 20 फरवरी 2019 को आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान Galaxy S10 सीरीज़ को लॉन्च किया जाना है। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ की कीमतें नीदरलैण्ड मार्केट में क्या होगी, इस बात की जानकारी लीक हुई है।  

टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने शुक्रवार को Galaxy S10E, Galaxy S10 और Galaxy S10+ की नीदरलैण्ड मार्केट में कीमत क्या होगी, इस बात की जानकारी दी थी। टिप्स्टर द्वारा पोस्ट किए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Galaxy S10E के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 749 यूरो हो सकती है। हैंडसेट को येलो, प्रिज्म ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट रंग में लॉन्च किया जा सकता है।

Galaxy S10 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 यूरो (लगभग 73,500 रुपये) हो सकती है। यह मॉडल ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और ब्लू रंग में उतारा जा सकता है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम/ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,149 यूरो (लगभग 93,900 रुपये) हो सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के इस मॉडल को प्रिज्म ब्लैक, ग्रीन, पर्ल व्हाइट और ब्लू रंग में उतारा जा सकता है।

लीक स्क्रीनशॉट से पता चला है कि Samsung Galaxy S10+ के तीन वेरिएंट होंगे। इसके 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 यूरो हो सकती है और इसे ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और ब्लू रंग में उतारा जा सकता है। इसके 8 जीबी रैम/ 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,249 यूरो (लगभग 1,02,100 रुपये) हो सकती है और इस मॉडल को प्रिज्म ब्लैक रंग में लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्रीमियम वेरिएंट 12 जीबी रैम/ 1 टीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है और इसका कीमत 1,499 यूरो (लगभग 1,22,600 रुपये) हो सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy and compact
  • Very good cameras
  • Powerful SoC
  • कमियां
  • Gets warm under heavy load
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9820
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • कमियां
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9820
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »