Samsung Galaxy S10 5G: नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में जानें

Samsung Galaxy S10 5G वेरिएंट की कीमत, उपलब्धता और हार्डवेयर के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S10+ से महंगा हो सकता है Galaxy S10 5G वेरिएंट
  • Samsung Galaxy S10 5G में है 4,500 एमएएच की बैटरी
  • 6.7 इंच का डिस्प्ले है Samsung Galaxy S10 5G में

Samsung Galaxy S10 5G: नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में जानें

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked 2019 इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ से पर्दा उठा दिया है। Samsung Galaxy S10e, Samsung Galaxy S10 और Samsung Galaxy S10+ के अलावा कंपनी ने Samsung Galaxy S10 5G वेरिएंट को भी उतारा है। अपग्रेड 5 चिप के अलावा हैंडसेट में बड़ा डिस्प्ले, क्वाड कैमरा सेटअप और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी है। हम आपको Samsung Galaxy S10 5G वेरिएंट की कीमत, उपलब्धता और हार्डवेयर के बारे में बताएंगे।
 

Samsung Galaxy S10 5G की कीमत और उपलब्धता

इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस10 5 जी वेरिएंट की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन सैमसंग के प्रोडक्ट मार्केटिंग के वरिष्ठ प्रबंधक ने वेबसाइट CNET को बताया कि डिवाइस की कीमत Samsung Galaxy S10+ से 100 डॉलर अधिक हो सकती है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस10+ की शुरुआती कीमत 999.99 डॉलर (लगभग 71,000 रुपये) है। रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि Samsung 2019 की दूसरी तिमाही में Samsung Galaxy S10 5G को लॉन्च करने के लिए सबसे पहले Verizon के साथ पार्ट्नरशिप करेगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10 5G प्रोसेसर, 5जी मॉडम

स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस10 5 जी वेरिएंट में क्वालकॉम एक्स50 5जी मॉडम का भी इस्तेमाल हुआ है। इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया कि 5 जी वेरिएंट फुल टीवी सीज़न को मिनटों में डाउनलोड करने में सक्षम है, बिना किसी समस्या के ग्राफिक्स-हेवी क्लाउड गेम्स को खेला जा सकेगा और यह रियल-टाइम 4K वीडियो कॉल को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव नहीं होगा।
 

Samsung Galaxy S10 5G में है बड़ा डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस10 5 जी वेरिएंट में अन्य तीनों वेरिएंट की तुलना में बड़ा डिस्प्ले है। हैंडसेट में 6.7 इंच का क्वाड-एचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 550 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। बता दें कि Samsung Galaxy S10+ में 6.4 इंच की क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। पिक्सल डेनसिटी 438 पीपीआई है।
 

Samsung Galaxy S10 5G में है क्वाड कैमरा सेटअप

सैमसंग गैलेक्सी एस10 5 जी वेरिएंट का कैमरा सेटअप अन्य वेरिएंट से अलग है, इसमें अतिरिक्त 3डी डेप्थ सेंसर मिलेगा। अन्य तीनों सेंसर Samsung Galaxy S10+ में मौजूद सेंसर जैसे ही हैं। 12 मेगापिक्सल 77 डिग्री लेंस वाइड-एंगल कैमरा के साथ 2पीडी ऑटोफोकस और ओआईएस सपोर्ट है। 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री लेंस टेलीफोटो (0.5एक्स और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम) कैमरा के साथ ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.4 और ओआईएस है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का 123 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस के साथ फिक्ड फोकस और अपर्चर एफ/2.2 है। यह सेटअप 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Samsung Galaxy S10 5G वेरिएंट के फ्रंट पर 10 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल एएफ के साथ अपर्चर एफ/1.9 और 80 डिग्री लेंस है। दूसरा फ्रंट कैमरा 3डी डेप्थ कैमरा के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy S10 5G की बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशन

बैटरी क्षमता की बात करें तो सैमसंग Galaxy S10 के इस वेरिएंट में 4,500 एमएएच की बैटरी है तो वहीं Galaxy S10+ में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। 5जी वेरिएंट का डाइमेंशन 162.6x77.1x7.94 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम। स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कनेक्टिविटी के लिए 5 जी, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 0.038-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 0.038-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.