Samsung Galaxy Note 9 की भारत में यह होगी कीमत, प्री-बुकिंग शुरू

सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर भारत में Samsung Galaxy Note 9 की कीमत के बार में जानकारी दी है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

Samsung Galaxy Note 9 की भारत में यह होगी कीमत, प्री-बुकिंग शुरू
ख़ास बातें
  • 21 अगस्त तक कर सकेंगे Samsung Galaxy Note 9 की प्री-बुकिंग
  • 22 अगस्त से भारत में शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की बिक्री
  • डुअल सिम वेरिएंट के साथ आएगा Samsung Galaxy Note 9
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग ने Galaxy Note 9 को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर भारत में Samsung Galaxy Note 9 की कीमत के बार में जानकारी दी है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की शुरुआती कीमत 67,900 रुपये होगी। न्यू यॉर्क में आयोजित इवेंट में गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को लॉन्च किया गया। यह हैंडसेट 6.4 इंच की क्वाड एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ सपोर्ट से लैस एस पेन के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि बैटरी एक दिन का बैकअप देती है।
 

Samsung Galaxy Note 9 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये है। वहीं, गैलेक्सी नोट 9 का 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 84,900 रुपये है। 10 से 21 अगस्त तक गैलेक्सी नोट 9 के लिए प्री-बुकिंग की जाएगी। 22 अगस्त से गैलेक्सी नोट 9 की बिक्री शुरू होगी। प्री-बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से की जा सकेगी। प्री-बुकिंग के लिए फोन की पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। ग्राहक चाहे तो क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व से भुगतान पर बिना ब्याज वाली ईएमआई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

अब बात लॉन्च ऑफर की। एचडीएफसी कार्ड से Samsung Galaxy Note 9 खरीदने पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं, प्री-बुकिंग करने पर 22,900 रुपये का Gear Sport सिर्फ 4,999 रुपये में मिलेगा। सैमसंग शॉप पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 6,000 रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Note 9 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। पहली बार गैलेक्सी नोट सीरीज में इतनी बड़ा डिस्प्ले दी गई है। यह हैंडसेट 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 9 की चोड़ाई और मोटाई थोड़ी ज्यादा है। गैलेक्सी नोट 9 का वजन 200 ग्राम है। जैसे कि हमने आपको पहले बताया था, अमेरिका में Galaxy Note 9 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर (2.8GHz + 1.7GHz) के साथ आएगा। भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर (2.7GHz + 1.7GHz) वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

सैमसंग ने नोट 9 के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 6 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम और 512 जीबी रैम। कैमरा की बात करें तो Galaxy Note 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे जिनका अर्पचर (एफ/1.5-एफ/2.4) होगा। रियर कैमरे से आप 2x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटिल जूम कर पाएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/1.7 है।

Samsung Galaxy Note 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो Samsung Galaxy Note 8 में मौजूद 3300 एमएएच से ज्यादा पावर बैकअप देगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन को पहले से बेहतर बनाया गया है, साथ ही इसमें पहले के मुकाबले कई फीचर्स को भी जोड़ा गया है। नया एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आता है। S Pen ब्लूटूथ लो एनर्जी मॉड्यूल के साथ आएगा। नए एस पेन को रीमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

S Pen की मदद से आप आसानी से तस्वीर क्लिक कर पाएंगे। एक बार बटन दबाने पर कैमरा एक्टिव हो जाएगा। बटन को दो बार दबाने पर फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। सैमसंग ने बताया कि 40 सेकेंड चार्ज करने पर आप एस पेन को 30 मिनट तक इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 200 क्लिक। स्मार्टफोन के इस फोन में एस पेन लगाने पर यह खुद ही चार्ज होता रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। Galaxy Note 9 आईपी68 सर्टिफाइड है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमे एकेजी हर्मन स्पीकर्स मिलेंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »