Samsung Galaxy Note 9 में होगा 6.4 इंच डिस्प्ले और 4000 एमएएच बैटरी!

सैमसंग अपना फ्लैगशिप Galaxy Note 9 स्मार्टफोन हर बार की तरह इस बार भी जल्दी लॉन्च करेगी। फिलहाल फोन को लेकर कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2018 13:11 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग अपना फ्लैगशिप Galaxy Note 9 जल्द करेगी लॉन्च
  • Galaxy Note 9 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है
  • Galaxy Note 9 में होगी 4000 एमएएच की बैटरी और 6.4 इंच का डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की जानकारी लीक

सैमसंग अपना फ्लैगशिप Galaxy Note 9 स्मार्टफोन हर बार की तरह इस बार भी जल्दी लॉन्च करेगी। फिलहाल फोन को लेकर कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग  Galaxy Note 9 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट के हवाला से कहा गया है कि  Galaxy Note 9 नई तकनीक से लैस होकर आएगा। नई अफवाह फोन को लेकर यह है कि इसमें 6.4 इंच की बड़ी स्क्रीन होगी। साथ ही रिपोर्ट कहती है कि  Galaxy Note 9 में पावर देने के लिए मौज़ूद होगी 4000 एमएएच की बैटरी।

जाने-माने टिप्सटर ने ट्विटर पर  Galaxy Note 9 को लेकर जानकारी दी है। कहा गया है कि इसमें 6.3 इंच स्क्रीन की जगह 6.4 इंच का डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 होगा, जो इससे पहले गैलेक्सी एस9 में आया था।

एक और टिप्सटर ने बताया कि Galaxy Note 9 में आम से बड़ा डिस्प्ले होगा। फोन में 3850 या 4000 एमएएच की बैटरी होगी। अफवाह है कि इसमें यह सबसे बड़ा और महंगा गैलेक्सी स्मार्टफोन होगा। गैलेक्सी नोट 8 से बड़ी बैटरी इसमें दी जाएगी। ध्यान रहे, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 कुछ दिन पहले ही आधिकारिक सपोर्ट पेज पर देखा गया था। लेकिन यह कुछ देशों की ही वेबसाइट पर था। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर हो सकता है। साथ ही जुगलबंदी के लिए दिए जा सकते हैं 6 जीबी रैम। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.